14 को हुई थी रिलीज नारी नारी नदुमा मुरारी, OTT पर स्ट्रीमिंग शुरू, शरवनंद की हिट रोमांटिक कॉमेडी
नई दिल्ली। यदि आपका मूड फैमली के साथ हल्की फुलकी कामेडी देखने का है तो फिर नारी नारी नदुमा मुरारी बेस्ट ऑपशन हो सकता है।नारी नारी नदुमा मुरारी अब OTT पर स्ट्रीमिंग शुरू! शरवनंद की सनकंरांति 2026 की हिट रोमांटिक कॉमेडी नारी नारी नदुमा मुरारी अब घर बैठे देखने के लिए तैयार है! फिल्म 14 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब महज तीन हफ्तों में ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है। यह फिल्म थोड़ा झूठ और कन्फ्यूजन तथा कामेडी का शानदार ड्रामा है।
Amazon Prime Video
नारी नारी नदुमा मुरारी चार फरवरी यानि आज से Amazon Prime Video पर उपलब्ध है यानि अब आप घर बैठे इसका मजा ले सकते हैं। यह तेलुगु में ओरिजिनल के साथ तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम डब वर्जन में स्ट्रीम हो रही है, साथ में इंग्लिश सबटाइटल्स भी हैं। इसमें शरवनंद गौतम आर्किटेक्ट की भूमिका में हैं, जो अपनी मंगेतर निथ्या (साक्षी वैद्य) से शादी की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन कॉलेज टाइम की एक सीक्रेट शादी (साम्युक्ता मेनन के साथ) अचानक सामने आ जाती है, जिससे लव ट्रायंगल, मिसअंडरस्टैंडिंग और ढेर सारी कॉमेडी पैदा होती है।
ये हैं कलाकार
फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में शरवनंद, साम्युक्ता मेनन, साक्षी वैद्य। सपोर्टिंग में वेणेला किशोर, सुनील, नरेश, संपत राज, रघु बाबू और कैमियो में श्री विष्णु। निर्देशक राम अब्बाराजू (समजवरागमाना फेम), प्रोड्यूसर अनिल सुंकारा और रामब्रह्मम सुंकारा (AK Entertainments)। म्यूजिक विशाल चंद्रशेखर का, गाने रामजोगय्या शास्त्री के।
बॉक्स आफिस पर लो टेंपर
बॉक्स आफिस की यदि बात करें तो नारी नारी नदुमा मुरारी की ओपनिंग थोड़ी धीमी रही (पहला दिन ~0.7 करोड़), लेकिन वर्ड ऑफ माउथ से ग्रोथ हुई। पहले हफ्ते में ~14 करोड़, कुल इंडिया नेट ~21-24 करोड़ के आसपास। बजट ~40 करोड़ था, फिल्म ने इसे रिकवर कर सक्सेसफुल रही और 2026 की टॉलीवुड की दूसरी हिट बनी।