ड्रग के जरीखे के साथ अंजू कृष्णा अरेस्ट

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

नकली ग्राहक भेज कर एक ट्रैप सेट किया, ड्रग मामले में हुई हैं अरेस्ट, कार से बरामद हुआ ड्रग्स का जखीरा

नई दिल्ली। साउथ सिने इंडस्ट्रीज में सनसनी मानी जाने वाली अंजू कृष्णा को पुलिस ने ड्रग्स के जखीरे के साथ अरेस्ट किया है। एंटी-नारकोटिक्स इंटेलिजेंस यूनिट (ANIU) साउथ की टीम ने अभिनेत्री अंजू कृष्णा और असिस्टेंट डायरेक्टर विंसी निवेथा सहित कुल 8 लोगों को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले एक नकली ग्राहक भेज कर एक ट्रैप सेट किया। अंजू कृष्णा साउथ सिनेमा की अभिनेत्री हैं, जिन्होंने तमिल फिल्म ‘वेल्लिमालई’ और कुछ मलयालम फिल्मों में काम किया है।

कार से बरामद हुआ नशे का जखीरा

जब संदिग्धों की कार वलसरवक्कम के पास पहुंची, तो पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली। तलाशी में लगभग 6 ग्राम मेथम्फेटामाइन, 7 ग्राम OG गांजा, 15 ग्राम गांजा, एक स्मोकिंग बॉन्ग, एक स्टैम्प और 9 मोबाइल फोन बरामद हुए। पकड़े गए सभी लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

कुछ और गिरफ्तारियां संभव

बताया गया है कि गुरुवार देर रात चलाए गए अभियान में टीम ने मेथम्फेटामाइन और गांजा सहित अन्य अवैध पदार्थ जब्त किए। शुरुआती जांच में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध ड्रग्स की खेप के साथ संदिग्ध एक्टिविटी कर रहे हैं, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। बाद में पुलिस को यह भी पता चला कि कुछ सेलिब्रिटीज इसमें शामिल हैं। उसके बाद अंजू कृष्णा का नाम सामने आया। इस मामले में कुछ और अरेस्टिंग हो सकती हैं। अंजू कृष्णा के करियर में ‘आरो’ और ‘आकाशम कदन्न’ जैसी फिल्मों का नाम भी शामिल है। विंसी निवेथा एक असिस्टेंट डायरेक्टर हैं, जो तमिल फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *