बजट को बताया 2047 का संकल्प

kabir Sharma
6 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

केंद्रीय मंत्री ने गिनायी बजट की खूबियां, बताया विकासित भारत 2047 के संकल्प को करेगा सिद्ध, मिलेंगे रोजगार के अवसर

मेरठ। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुजर ने केंद्रीय बजट को विकसित भारत २०४७ के संकल्प को सिद्ध करने वाला बताते हुए उसकी अन्य खूबियां भी गिनायीं। कृष्णपाल गुजर शनिवार को सर्किट हाउस में प्रेस से मुखातिब थे। वार्ता का आयोजन महानगर भाजपा की ओर से किया गया था। इस मौके पर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्रीने केंद्रीय बजट 2026 के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘विकसित भारत 2047 के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह एक विकास-उन्मुख बजट है, जिसमें सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को बढ़ाने और विनिर्माण को गति देने पर स्पष्ट ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘विकसित भारत 2047 का मार्ग प्रशस्त करेगा।

ग्रोथ करेगा सस्टेन

राज्यमंत्री ने कहा कि यह ग्रोथ को सस्टेन करने वाला बजट है। युवा शक्ति को केंद्र में रखकर प्रस्तुत यह बजट ‘विकसित भारत की दृष्टि पर आधारित है और ‘दुविधा के बजाय कार्रवाई, ‘नारेबाजी के बजाय सुधार तथा ‘लोकलुभावन के बजाय जनकल्याण जैसे मार्गदर्शक सिद्धांतों को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने बताया कि आर्थिक विकास को गति देना और उसे धारणीय रखना: उत्पादकता और प्रतिस्पर्द्धात्मकता बढ़ाने के साथ-साथ अस्थिर वैश्विक परिस्थितियों के बीच अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ एवं आघात-सह बनाना है। लोगों की क्षमताओं का निर्माण करना: नागरिकों विशेषकर भारत की युवा आबादी में क्षमता का विकास करना, ताकि वे भारत की समृद्धि के मज़बूत सहभागी बन सकें। समावेशी विकास सुनिश्चित करना: प्रत्येक परिवार, समुदाय, प्रदेश और विभिन्न क्षेत्रों तक संसाधनों एवं अवसरों की न्यायोचित पहुँच, विशेष रूप से ‘सभी वर्गों तक पहुँच पर विशेष ध्यान।

यूपी के हिस्से में कई योजनाए

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बजट में उत्तर प्रदेश को कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं मिली हैं। इनमें 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 7 विशेष कार्गो कॉरिडोर, और विशेष आर्थिक क्षेत्रों में लचीलापन शामिल हैं। इसके अलावा, युवाओं के कौशल विकास के लिए 5 नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप और स्टार्टअप्स के लिए विशेष प्रोत्साहन की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश को टैक्स डिवॉल्यूशन में 2.68 लाख करोड़ रुपये और ग्रांट-इन-एड में 87,915 करोड़ रुपये मिले हैं।

यह कहा भाजपा नेताओं ने

प्रेस वार्ता में महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि यह बजट उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि यह बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों और रोजगार के अवसरों पर केंद्रित है। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि यह बजट अगले 25 सालों का विजन, 5 साल का प्लान और 1 साल का बजट है। यह बजट शताब्दी के दूसरे क्वार्टर का शुभारंभ है। देश की आम जनता जिन सपनों को देख रही है, जिन संकल्पों को लेकर जी रही है, वह सब आगे आने वाले समय में सच होते दिखेंगे।

- Advertisement -

ये रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, जिला अध्यक्ष हरवीर पाल, शहर, विधानसभा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा मीडिया प्रभारी अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

इंफ्लुअंसर से रूबरू हुए राज्यमंत्री

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर द्वारा पंडित दीनदयाल कॉलेज, माल रोड स्थित सभागार में इंफ़्लुअन्सर मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय इंफ़्लुअन्सर्स से संवाद कर पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं केंद्रीय बजट 2026 के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में इंफ़्लुअन्सर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। सोशल मीडिया के माध्यम से जनमानस, विशेषकर युवा वर्ग तक संदेश पहुँचाने में इंफ़्लुअन्सर्स सेतु का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सकारात्मक, तथ्यात्मक और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना आज की आवश्यकता है।

केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्रीय बजट 2026 देश के सर्वांगीण विकास का बजट है, जिसमें युवा, किसान, व्यापारी, महिला एवं मध्यम वर्ग सभी के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने इंफ़्लुअन्सर्स से आह्वान किया कि वे बजट से जुड़ी जानकारियों को रील और शॉर्ट वीडियो के माध्यम से सरल, रोचक और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करें, ताकि युवा वर्ग तक बजट का संदेश प्रभावी रूप से पहुँच सके। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की सही जानकारी हर नागरिक तक पहुँचे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भी इंफ़्लुअन्सर्स के साथ संवाद कर उनके सुझाव सुने और सोशल मीडिया की शक्ति को राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक रूप से उपयोग करने पर बल दिया।

- Advertisement -

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, महामंत्री अरविंद गुप्ता, मारवाड़ी सीमा श्रीवास्तव, कमल दत्त शर्मा एवं मीडिया प्रभारी अमित शर्मा सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सोशल मीडिया इंफ़्लुअन्सर्स उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *