टेडी डे पर पार्क रहे गुलजार

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

पार्कों व कैपे में रही रौनक, प्यार करने वालों ने दिए शानदार गिफ्ट, एक दूसरे से किया जमकर प्यार, पुलिस रही मुस्तैद

नई दिल्ली। प्यार करने वाले आज टेडी डे बना रहे हैं। इस दिन अपनी मोहबत को टेडी गिफ्ट में दिए जाते हैं। हर साल टेडी डे 10 फरवरी को मनाया जाता है। टेडी डे 2026 (Teddy Day 2026) में यह खास दिन मंगलवार को पड़ा है। यह वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन होता है, जो चॉकलेट डे के बाद और प्रॉमिस डे से ठीक पहले आता है. यही वजह है कि इसे भावनात्मक नजदीकियों को जताने का सबसे सही मौका माना जाता है।

सुबह से ही पार्कों व कैफे में भीड़़

आज सुबह से ही पार्कों, कैफे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ‘इकरार-ए-मोहब्बत’ का सिलसिला शुरू हो चुका है। युवाओं से लेकर शादीशुदा जोड़ों तक, हर कोई इस दिन को अपनी यादों की किताब में एक नया पन्ना जोड़ने के लिए इस्तेमाल कर रहा है, जिससे फिजाओं में प्यार की लहर दौड़ गई है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्रपोज करते समय ‘ईमानदारी’ (Honesty) सबसे बड़ा हथियार है। जरूरी नहीं कि आप घुटनों पर बैठकर या हीरा देकर ही प्रपोज करें; कभी-कभी आंखों में देखकर कही गई एक सच्ची बात भी सामने वाले का दिल जीत लेती है। 2026 में ‘मेंटल वेलबीइंग’ और ‘म्यूचुअल रिस्पेक्ट’ पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है, इसलिए पार्टनर की मर्जी और उनकी पसंद का ध्यान रखना सबसे महत्वपूर्ण है।

पुलिस रही मुस्तैद

वैलेंटाइन डे के मौके पर कुछ कट्टर दकियानूसी संगठनों के विरोध के चलते पुलिस सुबह से ही मुस्तैद दिखाई दी। पुलिस के द्वारा इलाज कर दिए जाने के डर से ये दकियानूसी कट्टर संगठन आज नजर नहीं आए और टेडी डे शांति पूर्वक गुजर गया। पुलिस ने पहले ही साफ कर दिया था कि यदि किसी ने कानून अपने हाथ में लिया तो उसकी जमकर खबर ली जाएगी।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *