मृणांक शर्मा बोले दुनिया खतरे में है

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

इस्तीफे के पीछे बताए हैं कई कारण, लौटेंगे यूके, “अदृश्य” (invisible) होने की योजना

नई दिल्ली। Anthropic के सेफगार्ड्स रिसर्च टीम के प्रमुख (Head of Safeguards Research Team) मृणांक शर्मा (Mrinank Sharma) ने 9 फरवरी, 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह वापस यूनाइटेड किंगडम (UK) लौट रहे हैं और कुछ समय के लिए “अदृश्य” (invisible) होने की योजना बना रहे हैं, ताकि वह उन सवालों पर गहराई से सोच सकें जो उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। मृणांक शर्मा ने इस्तीफा देते समय कहा कि “दुनिया खतरे में है” (world is in peril)। उनका मानना था कि केवल AI सुरक्षा पर काम करना काफी नहीं है, क्योंकि दुनिया अभी कई अन्य अंतर्संबंधित संकटों से जूझ रही है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि बड़ी टेक कंपनियों के वादों और वास्तविक कामकाजी दबावों के बीच एक अंतर है। 

जता रहे हैं हैरानी

Anthropic के सेफगार्ड्स रिसर्च टीम के प्रमुख (Head of Safeguards Research Team) मृणांक शर्मा (Mrinank Sharma) के इस्तीफे को लेकर सभी हैरानी जता रहे हैं। लोगों का यहां तक कहना है कि इतनी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद इस्तीफा क्या किसी पागलपन से कम है। यह काफी क्रिएटिव वर्क था, यहां करने के लिए काफी कुछ था, लेकिन यह उनका निजी फैसला है इसलिए ज्यादा बोलना मुनासिब नहीं।

एक्स पर काफी कुछ कहा

AI कंपनी Anthropic (जिसे Claude AI के लिए जाना जाता है) के Safeguards Research Team के हेड मृणांक शर्मा ने 9 फरवरी 2026 को अचानक इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कंपनी के सहकर्मियों को एक लंबा पत्र लिखा, जो X (ट्विटर) पर शेयर करने के बाद वायरल हो गया। उन्होंने कहा कि सेफ्टी (AI सुरक्षा) और रेवेन्यू/प्रेशर टू शिप के बीच टकराव होता है, जहां अक्सर “मूल्य हार रहे हैं और प्रेशर जीत रहा है”। उनके इस्तीफे में जानकारी काफी कुछ छिपा हुआ मान रहे हैं। उसकी व्याख्या की जा रही है।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *