जैन मंदिर जी की स्थापना

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

अरुणम कॉलोनी में हुआ आयोजन, सुनील जैन व संयम जैन को सौभाग्य, नृत्य से किया मंत्रमुग्ध, भरी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

मेरठ। दिल्ली रोड स्थित अरुणम कॉलोनी में श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर (छोटा महावीर जी) के प्रथम स्थापना दिवस के पावन शुभ अवसर प्रातः श्री वर्धमान महामंडल विधान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ साथ ही भव्य विशाल रथ यात्रा का आयोजन किया गया।

इन्हें मिला सौभाग्य

रथ यात्रा में रथ पर श्री जी को विराजमान करने का सौभाग्य सुनील जैन सर्राफ व सारथी बनने का सौभाग्य संयम जैन कुबेर इंद्र का सौभाग्य संजीव मित्तल एवं प्रवीन जैन को यज्ञनायक का सौभाग्य अक्षय अग्रवाल को भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य कमलेश जैन कल्पना जैन को प्राप्त हुआ।

नृत्य से किया मंत्रमुग्ध

रथ यात्रा के शुभारंभ पर मंदिर पूर्णयार्जक मनीषा जैन की टीम द्वारा मंत्र मुग्ध करने वाले भाव नृत्य पेश किए जिसकी उपस्थिति जैन समूह ने भूरी भूरी प्रशंसा करी। पंडु्कशिला पर 1008 कलशो द्वारा श्री जी का अभिषेक किया गया। मीडिया प्रभारी संजीव जैन (गॉडविन) ने बताया कि मंच संचालन ऋषभ जैन (CA) द्वारा किया गया।मंदिर पुण्यर्जक परिवार मुकुल जैन, मनीषा जैन सहित अमित जैन , विशाक जैन, प्रतीक जैन, अनमोल जैन, आयुष जैन, मुकेश जैन, सौरभ जैन, नीरज जैन, रजत जैन आदि उपस्थित रहे। मंदिर कमेटी द्वारा उपस्थित जन समूह का स्वागत सम्मान किया गया।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *