ओपनर अभिषेक शर्मा को इंफेक्शन

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मैच से पहले इंफेक्शन, नामीबिया के खिलाफ होना था यह मैच, अमेरिका के खिलाफ मैच के दौरान हुई थी तबियत खराब

नई दिल्ली। अभिषेक शर्मा गेट वेल सून..टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में इंफेक्शन (stomach infection) के कारण दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल (कुछ रिपोर्ट्स में फोर्टिस हॉस्पिटल का जिक्र) में भर्ती कराया गया था। अभिषेक की तबीयत अमेरिका के खिलाफ पहले मैच के दौरान ही खराब हो गई थी, जहां वे फील्डिंग के दौरान नहीं उतरे थे। असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएसचेट ने इसे stomach bug बताया था। यह घटना T20 World Cup 2026 के दौरान हुई, जब भारत अपना दूसरा ग्रुप मैच नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलने वाला था।

दिल्ली पहुंचने पर बिगड़ी हालत

इस शानदार ओपनर की हालत दिल्ली पहुंचने पर ज्यादा खराब हो गयी, जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट करना पड़ गया और वह नामीबिया वाले मैच से अलग हो गए। BCCI सूत्रों ने PTI को बताया कि टेस्ट कराए गए। जिसमें इंफेक्शन की बात सामने आयी और अब वह रिकबर कर रहे हैं। रिकबरी के बाद उन्हें बुधवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

संजू सैमसन खेले अभिषेक की जगह

नामीबिया के खिलाफ मैच मे ओपर अभिषक शर्मा की जगह संजू सैमसन को लिया गया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नामीबिया मैच से पहले कहा कि अभिषेक अभी ठीक नहीं हैं और वे 1-2 मैच मिस कर सकते हैं। नामीबिया मैच में वे नहीं खेले (संजू सैमसन ने उनकी जगह खेला)।

पाकिस्तान से होनी है भिड़त

भारत की पाकिस्तान से 15 फरवरी को भिड़त होनी है। हालांकि टीम व मैनेजमेंट अभिषेक शर्मा को लेकर सतर्क हैं। वो खेलेंगे या नहीं यह उनकी रिकवरी के आधार पर फैसला होगा। हालांकि टीम को अभिषेक शर्मा की बहुत जरूरी है इसलिए अभिषेक गेटवेल सून.. फैंस के लिए राहत की बात है कि यह गंभीर नहीं है और वे रिकवर कर रहे हैं। जल्दी स्वस्थ होकर मैदान पर लौटें।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *