WhatsApp Channel Join Now
समाचार मिलते ही लखनऊ रवाना, नमन कर दी श्रद्धांजलि, जताया शोक, बताया कुशल संगठनकर्ता
लखनऊ/मेरठ। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधान परिषद सदस्य विंध्यवासिनी कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए लखनऊ स्थित संगठन के प्रदेश कार्यालय पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Contents
छोटे से छोटे कार्यकर्ता की सुनते थे बात
उन्होंने कहा कि विंध्यवासिनी कुमार संगठन के लिए पूर्ण समर्पित नेता और सभी को साथ लेकर चलने वाले नेता थे। उन्होंने संगठन के लिए काफी कार्य किए। उनका निधन पार्टी व संगठन के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने बताया कि वह हमेशा छोटे से छोटे कार्यकर्ता की बात सुनते थे। उनका जाना कार्यकर्ताओं के लिए भी बड़ी क्षति है।
WhatsApp Channel Join Now