आयरलैंड की शानदार बल्लेबाजी, ओमान के खिलाड़ी अंडरप्रेशर जूझते नजर आए, दोनों ही टीमें क्रिकेट में ज्यादा पुरानी नहीं
नई दिल्ली/कोलंबो। आयरलैंड ने ओमान के खिलाफ रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया हालांकि क्रिकेट के इतिहास या उम्र की बात करें तो दोनों देश बहुत पुराने नहीं है। ICC टी-20 वर्ल्ड कप के 22वें मैच आयरलैंड ने ओमान को 236 रन का टारगेट दिया है। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में ओमान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। जो टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ। आयरलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 235 रन बनाए। बैरी मैकार्थी ने ओमान को बड़ा झटका दिया। 11वें ओवर की 5वीं बॉल 134.7 किमी/घंटा की रफ्तार से फेंकी गई बाउंसर पर आमिर कलीम ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनकी उम्मीद से ज्यादा उछाल ले गई। बल्ले का टॉप-एज लगा और फाइन लेग से दौड़ते हुए मैथ्यू हम्फ्रीज ने शानदार डाइव लगाकर कैच लपक लिया। कलीम ने पवेलियन लौटते समय अपना बल्ला उठाकर अर्धशतक का अभिवादन किया। उन्होंने 29 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इस पारी में कलीम ने शनदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी उन्हें काफी सराहा। ताजा अपडेट की बात करें तो ओमान 14वें ओवर में 114 रन बना चुका था। मैच पूरी तरह से आयरलैंड के कब्जे में नजर आ रहा है।
ओमान ने 14ओवर के बाद 5 विकेट पर 114 रन बनाए
आयरलैंड के लिए कप्तान लॉर्कन टकर और गैरेथ डेलानी ने अर्धशतक लगाए। टकर ने 51 गेंदों पर नाबाद 94 रन की पारी खेली। डेलानी ने 30 बॉल पर 56 बनाए। जॉर्ज डॉकरेल ने आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर महज 9 गेंदों में नाबाद 35 रन ठोक दिए। ओमान के लिए शकील अहमद ने 3 विकेट लिए। शाह फैजल और आमिर कलीम को 1-1 विकेट मिला।
दोनों देशों की प्लेइंग 11
आयरलैंड रॉस अडायर, टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोशुआ लिटिल।
प्लेइंग-11 ओमान जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), नदीम खान, सुफयान महमूद, शाह फैजल, शकील अहमद।