पीएम मोदी व सीएम योगी का आभार

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

अनुज मित्तल बोले यह शानदार है, सपना सच होते देखेंगे मेरठ वाले, रैपिड रेल मोदी सरकार का आजीवन उपहार

मेरठ। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक और वैश्य समाज का एक बड़ा चेहरा अनुज मित्तल ने नमो रेल प्रोजेक्ट को मेरठ के अंतिम स्टेशन मोदीपुरम तक पहुंचाने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी और सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। बीना वाधवा ने कहा है कि इस प्रोजेक्ट के पूरे होने से मेरठ मंडल ही नहीं बल्कि सहारनपुर मंडल के लोगों को भी लाभ होगा। लोगों का धन और समय दोनों बच सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ही ऐसा कर सकती है।

सीएम योगी कर्मयोगी

अनुज मित्तल ने कहा कि पीएम मोदी की मेरठ को यह देन अमूल्य धरोहर है। सीएम योगी के अफसरों ने इस कार्य में भरपूर सहयोग किया। मंडलायुक्त सरीखे अफसरों ने एनसीआरटीसी के तमाम अफसरों से लगातार संपर्क बनाए रखा जिसका नतीजा 22 फरवरी को मेरठ के अंतिम स्टेशन पर नमो रेल यानि रैपिड रेल का पहुंचना है। मेरठ के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी के इस गिफ्ट से बढ़कर कोई दूसरा उपहार नहीं हो सकता। यह मेरठ वालों के लिए आजीवन उपहार है। टीपीनगर के बड़े कारोबारी भोपाल मित्तल ने कहा कि रैपिड रेल का सपना जमीन पर उतरते हुए मेरठ वाले देख रहे हैं। यह पीएम मोदी व सीएम योगी की वजह से संभव हो सका है। इसमें मेरठ के तमाम सांसद व विधायकों का भी पूरा सहयोग रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *