ऑल इंडिया जमीयत उल कुरैश का सौ साला जश्न, भारी संख्या में लोग जुटे, मेरठ से भी मेरठ से बड़ी संख्या में लोग जयपुर पहुंचे
नई दिल्ली/जयपुर। ऑल इंडिया जमीयत उल कुरैश के सौ साला जश्न में जहां मुसलमानों से सियासी ताक़त बनने का आह्वान किया गया वहीं उनसे अपने तालीमी मयार (स्तर) को भी ऊंचा उठाने का आह्वान हुआ। जो कुछ हालात बने हुए हैं उनसे निपटने के लिए सियासी ताकत के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है, यह बात समझाने की कोशिश की गयी। उम्मीद है कि इस जश्न से देश भर के कुरैश को कोई मजबूत संदेश पहुंचेगा।
मेरठ से भी बड़ी संख्या में पहुंचे
जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में मेरठ से भी बड़ी संख्या में कुरैशी बिरादरी से जुड़े लोग शामिल हुए। जमीयत उल कुरैश के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ. यूसुफ कुरैशी ने इस जश्न में मेरठ सहित पूरे प्रदेश के लोगों का नेतृत्व किया। यूसुफ कुरैशी ने ही कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सिराजुद्दीन कुरैशी ने मुसलमानों से सियासी ताक़त हासिल कर देश की मुख्य धारा से जुड़ने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यूसुफ कुरैशी ने कहा कि कुरैशी बिरादरी सहित सभी मुसलमान शादियों में होने वाले खर्च को सीमित करें तथा दहेज का बॉयकॉट कर सिर्फ ज़रूरी सामान ही अपनी बेटियों को दें। उन्होंने युवाओं से अपने बुजुर्गों का खिदमत गुज़ार बनने का आह्वान किया। इस सौ साला जश्न में देश भर से लोगों ने भाग लिया।
मेरठ में होगा अगला जलसा
अगली क़यादत का हक़दार होगा मेरठ / सौ साला जश्न के दौरान इस बात की भी सुगबुगाहट रही कि चूंकि डॉ. सिराजुद्दीन कुरैशी बखूबी ऑल इंडिया जमीयत उल कुरैश की बागडोर संभाले हुए हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में संगठन यूसुफ कुरैशी के नेतृत्व में पूरी तत्परता के साथ सामाजिक कार्यों को अंजाम दे रहा है। इसे देखते राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की अगली कमान उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. यूसुफ कुरैशी को ही सौंपे जाने की चर्चा रही।