
सदर श्री वामन भगवान मंदिर में बाबा भोलेनाथ को रुद्राभिषेक व दूधिया अभिषेक, बड़ी संख्या में जुटे भक्त, प्रसाद किया वितरण
मेरठ। फाल्गुन मास महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सदर गंज बाजार स्थित श्री वामन भगवान मंदिर प्रांगण में बाबा भोलेनाथ आशुतोष के भव्य दरबार में रुद्राभिषेक दूधिया अभिषेक एवं महाआरती का भव्य आयोजन मंदिर समिति के द्वारा किया गया आज बाबा आशुतोष शिव जी , माता पार्वती जी , श्री गणेश जी , श्री कार्तिकेय जी के साथ नंदी बाबा का भी भव्य श्रृंगार मंदिर के पुजारी / श्रंगारी पंडित श्री जितेंद्र शर्मा द्वारा किया गया रुद्राभिषेक , दूधियाभिषेक के मुख्य यजमान श्रीमती आरती गुप्ता एवं गौरव गुप्ता रहे बाबा आशुतोष शिव जी का अभिषेक मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित नंदकिशोर शर्मा ने सनातनी व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया । दूधियाभिषेक के उपरांत मंदिर प्रांगण में भक्तजनों के द्वारा बाबा आशुतोष शिव जी की महाआरती की गई महाआरती में सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे । महाआरती के उपरांत मंदिर समिति के द्वारा दूधिया प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया ।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल महामंत्री समीर खुराना कोषाध्यक्ष जुगल किशोर गर्ग उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल सदस्य अंकित गुप्ता मनु , नानक चंद अग्रवाल , अनिल मित्तल , अशोक मित्तल , सतीश बंसल , सुभाष चंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।
अन्य मंदिरों में भी
महाशिवरात्री के पावन पर्व पर काली पलटन बाबा औघड़नाथ शिव मंदिर में परंपरागत उत्साह व श्रद्धा के साथ महाशिवरात्री पर्व मनाया गया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। कैंट बोर्ड की ओर से कांवड़ियों की सहायता के लिए पारंपरिक इंतजाम किए थे। शहर के बिल्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर, नगर निगम के झाड़खंड़ी महादेव मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में भी महाशिवरात्री पर भगवान आशूतोष को जलाभिषेक किया गया।