कालेज छोड़ा है क्रिकेट नहीं

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

IIMT के पुरातन छात्रों ने जमाया क्रिकेट का रंग, दिखाए वही पुराने हाथ, साबित कर दिया हम किसी से कम नहीं

मेरठ। IIMT के पुरातन छात्रों ने क्रिकेट के मैदान में जमकर हाथ दिखाए और साबित कर दिया कि कालेज छोड़ा है खेलना नहीं। संघर्षपूर्ण मुकाबले में टीम एलुमनाई ने टीम आईआईएमटी पर हासिल की जीत। IIMT विश्वविद्यालय के क्रिकेट ग्राउंड पर पुरातन छात्र की टीम एलुमनाई बनाम IIMT क्रिकेट टीम के बीच मैत्री मैच खेला गया। लीगेसी मीट्स द फ्यूचर की थीम के साथ खेले गए 20-20 ओवरों के मैच में टॉस जीत कर टीम एलुमनाई ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। यश के 48 बॉल में बनाए 65 रन की बदौलत टीम एलुमनाई ने 19.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 156 रन बनाए। आईआईएमटी क्रिकेट टीम की ओर से देबज्योति ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम आईआईएमटी की ओर से प्रीत ने 35 बॉल में 38 रन बनाकर टीम को जिताने का पूर्ण प्रयास किया। मगर शुभम तेवतिया की शानदार गेंदबाजी (4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट) की बदौलत टीम आईआईएमटी 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 149 ही बना पाई।

पुरातन छात्र रहे बेहद उत्साहित

IIMT विश्वविद्यालय में एलुमनाई कोऑर्डिनेटर डॉ पूजा वशिष्ठ ने बताया कि टीम IIMT के साथ मैत्री मैच को लेकर सभी पुरातन छात्र बेहद उत्साहित रहे। डिप्टी एलुमनाई कोऑर्डिनेटर शीना अग्रवाल ने बताया कि ये सभी पुरातन छात्र अपने शैक्षणिक समय में आईआईएमटी की क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। IIMT विश्वविद्यालय की स्पोर्ट्स ऑफिसर अंशी शर्मा ने बताया कि टीम आईआईएमटी और एलुमनाई ने इस मैच के लिए काफी मेहनत की है। IIMT की क्रिकेट टीम में शारीरिक शिक्षा विभाग के अलावा कॉलेज ऑफ लॉ और बीटेक समेत सभी कॉलेज के छात्र शामिल हैं। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभाग के डीन डॉ वी.एस. पटियाल, निदेशक प्रशासन डॉ संदीप कुमार, डीन एक्टिविटीज डॉ लखविंदर सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

पुरातन छात्रों में दिखा उत्साह

मैत्री मैच खेलने के लिए बनारस से आए आशुतोष सिंह 2014-18 के बैच में बीटेक पास कर चुके हैं। एलुमनाई शुभम तेवतिया 2016-18 के बैच में एमबीए से पास आउट हैं और आंत्रप्रेन्योर हैं। उन्होंने ब्रांड्स क्लिफ्स नाम से कंपनी शुरु की है और कॉरपोरेट क्रिकेट खेलते रहे हैं। शुभम तेवतिया ने ही इस मैत्री मैच के लिए सभी पुरातन छात्रों को एकजुट किया। एल्यूमनी सौरभ सिसौदिया लैंफोर्ड बायोटेक के डायरेक्टर हैं और सिर्फ इस मैच के लिए मेरठ आए हैं। टीम के हेड के तौर पर भास्कर झा भी कई दिनों से बेसब्री से इस मैच की तैयारी कर रहे थे।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *