भारत पाक के बीच नहीं मिले हाथ

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

क्रिकेट खेल रहे हैं हाथ नहीं मिलाए, दोनों कप्तानों के बीच हाथ मिलाने का है रिवाज, पाकिस्तान का टॉप ऑडर नहीं दिखा सका कमाल

नई दिल्ली। पुलवामा के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच आयी तलखी के बाद कहा गया था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता, लेकिन लगता है कि क्रिकेट खेला जा सकता है। क्रिकेट तो खेल रहे हैं, लेकिन दोनों कप्तान ने हाथ नहीं मिलाए। वहीं दूसरी ओर मैच की बात करें तो पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर आज कुछ खास कमाल नहीं कर सका।

हाईवोल्टेज मैच

ICC Men’s T20 World Cup 2026 का दोनों देशों के बीच हाईवोल्टेज मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। दोनों ही देशों के लाखों क्रिकेट प्रेमियों और दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड की नजर इस मैच पर लगी हुई है। दरअसल इस मैच से पहले काफी कुछ वो हुआ जो नहीं होना चाहिए था। कम से कम खेलों को इस प्रकार की गंदगी राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए।

पाकिस्तान ने टॉस जीता

इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने बीस ओबरों में 175 रन बनाएं। पाकिस्तान के शुरूआती बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। बाबर आजम, अय्यूब, सलमान अगहा जैसे टॉप माने जाने बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों ने बापस भेज दिया। बुमराह और पटेल की अच्छी गेंदबाजी रही।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *