टॉक्सिक का टीजर रिलीज

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

धांसू टीजर में बेहद खतरनाक लग रहे है यश, मारकाट से भरपूर है फिल्म, धुरंधर-2 भी उसी दिन रिलीज है हो रही, देखते हैं कौन किसे है पछाड़ता

नई दिल्ली। पूर्व घोषणा के बाद आज टॉक्सिक का टीजर जारी हो गया है। कन्नड़ अभिनेता यश के इस टीजर को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया। समीक्षों की राय है कि दमदार साबित होगा। बॉक्स ऑफिस पर इसके सुपरहिट होने की भविष्यवाणी की गयी है। टीजर के वीडियो की शुरुआत में यश के किरदार राया से कहा जाता है कि यह युद्ध अलग है। इसके बाद कई लड़ाइयों और हाथापाई के दृश्य दिखाए जाते हैं। फिर राया को एक महिला के साथ अंतरंग दृश्य में दिखाया जाता है जिसमें वह बिस्तर भी तोड़ देता है।

तोविनो थॉमस फिल्म में विलेन

इस फिल्म में मलायल अभिनेता ताेबिनो थॉमस विलेन के रूप में नजर आएंगे। उनका भी किरदार धांसू और दमदार है। इस फिल्म में वह राया को कई बार चुनौती देते और परेशान करते नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर फिल्म के टीजर में हीरो दुश्मनों पर भारी पड़ता है। इसमें कई सीन विचलित करने वाले भी हैं। हीरो दुश्मनों के हाथ पैर काटता, सिर कुचलता और लोगों को बेरहमी से पीटता नजर आता है।

धुरंधर पर कितना असर

टॉक्सिक को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही पूछा जा रहा है कि धुरंधर पर कितना असर डालेगी, क्योंकि उसी दिन रिलीज हो रही रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के लिए बॉक्स ऑफिस पर परेशानी खड़ी कर सकती है। हालांकि पहले कोई भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगा। इस फिल्म में यश काफी डेंजरस नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *