गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान बापू का माल्यार्पण

गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान बापू का माल्यार्पण
Share

गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान बापू का माल्यार्पण, मेरठ। भारतीय जनता पार्टी मेरठ महानगर द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सभी कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया और गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

मेरठ महानगर ने टाउन हाल घंटा घर में स्थित गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और स्वच्छता अभियान किया और नगर निगम के एकत्र कर्मचारियों को संबोधन दिया। यहाँ के कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ऊर्जा राज्य मंत्री व दक्षिण विधायक डॉ सोमेंद्र तोमर, महापौर हरीकान्त अहलूवालिया उपस्थित रहे। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मेरठ कॉलेज स्तिथ महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और स्वच्छता अभियान चलाया। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने इंद्रा मार्केट शास्त्री नगर ऐल ब्लॉक में स्वच्छता अभियान चलाया। विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने दायमपुर गाँव में स्वच्छता अभियान चलाया। सभी जनप्रतिनिधियों ने कहा देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े को कार्यकर्ताओं ने बड़े जोश, परिश्रम और समर्पण के साथ सभी एक पर्व के रूप में मनाया। देश के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े को कार्यकर्ताओं ने बड़े जोश, परिश्रम और समर्पण के साथ सभी एक पर्व के रूप में मनाया। आज स्वच्छता अभियान के तहत गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती की पावन बेला पर महापुरुषों की प्रतिमा की साफ सफाई कर स्वच्छ भारत दिवस मनाया जा रहा है। महात्मा गांधी को याद कर हम सभी को उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लेना है, उनके बलिदान और अहिंसा की नीति के कारण आज पूरी दुनिया इस खास दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाती है।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *