बीमारी के चलते लीलावती में हैं एडमिट, सलीम खान की तबियत में हो रहा है सुधार, सलमान सहित पूरा परिवार था मौजूद, अमिताभ ने की शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना
नई दिल्ली/मुंबई। लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट बॉलवुड की डॉयलॉग राइटर सलीम खान की कुशलक्षेत्र जानने के लिए एंग्री यंग मैन यानि सदी के नायक अमिताभ बच्चन लीलावती पहुंचे। सलीम खान की हालत में सुधार देखकर उन्हाेंने ईश्वर का धन्यवाद किया और कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि सलीम खान पूरी तरह से स्वस्थ्य हो जाए। जिस वक्त अमिताभ बच्चन वहां पहुंचे सलमान खान सहित सलीम खान का पूरा परिवार वहां मौजूद था। उन्होंने आने के लिए अमिताभ का शुक्रिया किया।
माइनर ब्रेन हेमब्रेज
सलीम खान को माइनर ब्रेन हेमब्रेज हुआ था। उन्हें बीते 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सलीम खान की देखभाल कर रहे डॉक्टर जमील पारकर ने बताया था उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल लाया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टर्स की टीम बनाई गई। जो लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही है।
पूरा परिवार साथ
सलीम खान के साथ उनका पूरा परिवार मौजूद है। सलीम खान से मिलने सलमान खान, अरबाज, सोहेल, सलमा और हेलेन सहित सभी मौजूद हैं। हैं। इसके अलावा आमिर खान से लेकर जावेद अख्तर तक, कई सेलेब्स भी सलीम खान का हालचाल जानने पहुंच रहे हैं। एक्टर रणवीर सिंह को भी लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया था।
हालत में तेजी से सुधार
पारिवारिक मित्र एजाज ने मीडिया से बातचीत में फैंस को राहत देते हुए बताया कि सलीम खान अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘सलीम खान अभी आईसीयू में हैं, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज लगातार जारी है। सब कुछ ठीक रहा, तो सोमवार तक वे अपने घर लौट सकते हैं’।