AIF का तेजस फिर क्रैश

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

एआईएफ का विमान है तेजस, लेडिंग के दौरान हुआ हादसा, पायलट सुरक्षित, इससे पहले दो हादसे

नई दिल्ली। इंडियन एयर फोर्स का लड़ाकू विमान तेजस क्रैश हो गया। हादसे को कई दिन तक छिपाए रखा गया, लेकिन इसकी खबर किसी प्रकार बाहर आ गयी। हादसे के को छिपाने की मंशा जाहिर नहीं हो सकी है। तेजस क्रैश की घटना 7 फरवरी की है। एक न्यूज ऐजेंसी के मुताबिक तेजस कैश की घटना उस वक्त हुई जब लैंड करते ही पायलट ने ब्रेक लगाने की कोशिश की। जब ब्रेक नहीं लगा तो विमान रनवे से बाहर निकल गया। पिछले साल भी नवंबर में दुबई एयर शो में तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया था। हादसा डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ। विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई। हादसे में पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल जो हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले थे, की मौत हो गयी थी।

पायलट सुरक्षित

हादसे के दौरान तेजस का पायलट सुरक्षित निकल गया। जिस एयरबेस पर तेजस कैश हुआ है उसकी जानकारी के बाहर आने का इंतजार है। वहीं दूसरी ओर इस घटना के बाद इस घटना के बाद, एयरफोर्स ने करीब 30 सिंगल-सीट तेजस जेट के पूरे बेड़े को टेक्निकल जांच के लिए ग्राउंड कर दिया। यानी जांच पूरी होने तक विमान उड़ान नहीं भरेंगे। हादसे पर IAF की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

लगातार हो रहे हैं तेजस के हादसे

एयरफोर्स के विमान तेजस को लेकर हो रहे हादसों से चिंता में डाल दिया है। तेजस जेट से जुड़ा यह तीसरा हादसा है। पहला हादसा मार्च 2024 में हुआ था, जब जैसलमेर के पास एक तेजस जेट क्रैश हो गया था। दूसरा हादसा नवंबर 2025 में हुआ था जब दुबई एयरशो में एरियल डिस्प्ले के दौरान एक तेजस जेट क्रैश हो गया था। हादसे की जांच शुरू कर दी गयी है। ऑफिशल्स कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *