मेरठ में चल रहे है टेनिस टूर्नामेंट, कई देशों के खिलाड़ी ले रहे हैं भाग, भारत के भी कई राज्यों के खिलाड़ी है पहुंचे अलेग्जेंडर क्लब
नई दिल्ली/मेरठ। दुनिया और देश के कई खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया गया मास्टर टेनिस टूर्नामेंट में सोमवार को हुए खेल में अमित संगल ने रणदीप दत्ता को हराया । यह बेहद टफ मुकाबला था। इसको देखने के लिए भारी संख्या में वहां खेल प्रेमी मौजूद थे।
कई मुकाबले हुए
टेनिस टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल ने बताया कि 23 फरवरी को अलेक्जेंडर क्लब व विक्टोरिया पार्क में 30 वर्ष से 80 वर्ष तक लोगों के लिए आयोजित टूर्नामेंट में आज अनको मैच दोनों वेन्यू पर खेले गए जिसमें 80 वर्ष आयु में आज नरेंद्र जनवेजा ने टाटावर्ती को 6 2 6 1 से हराकर अपना फाइनल मुकाबला जीता व 70 वर्ष आयु में चटवाल जी ने तुलसीराम को 7 5 6 1 से हराकर फाइनल का टाइटल अपने नाम किया।
खेल प्रेमियों का कुंभ
यह टूर्नामेंट खेल प्रेमियों का कुंभ बना हुआ है। मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल ने बताया कि यहां दोनों स्टेडियम में दर्शकों ने अंतरराष्ट्रीय मास्टर टेनिस टूर्नामेंट का मैच देखकर आनंद लिया और साथ ही साथ खिलाड़ियों ने भी अपनी मैच भरपूर आनंद और मस्ती के साथ खेल कर मजा लिया आज के स्कोर इस प्रकार रहे।
इनमें रहा कांटे का मुकाबला
पुनीत गुप्ता ने अरुण अग्रवाल को 6 1 6 0 से, पीटर -इंग्लैंड ने दीपांकर चक्रवर्ती को 6 1 6 5 से, अजीत भारद्वाज ने मनी मोहन नेहरू को 6 3 6 4 से, अशोक रॉय ने ओ पी दीक्षित को 6 1 6 4 से, नागराज ने अनिल कुमार को 6 0 6 1 से, भानु प्रताप सिंह ने अनिल निगम को 6 1 6 1 से, चंद्रभूषण ने सुदेश सिंह को 7 5 4 6 6 2 से, अमित संगल ने रणदीप दत्त को 6 7 6 3 6 4 से, प्रमोद दीक्षित ने दिलीप को 6- 6-2 से, रितेश लूथरा ने परमजीत को 6 2 7 5 से हराकर अपने मुकाबले जीते।
इनका रहा सहयोग
टेनिस टूर्नामेंट के आयोजन में अलेग्जेंडर के उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, सेक्रेटरी संजय कुमार, ट्रेजरार राहुल दास और मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल का खास योगदान है। टेनिस प्रेमी भी पूरे भारत से यहां पहुंचे हैं।