निगम उपाध्यक्ष का चुनाव, भाजपा से आठ मैदान में, विपक्ष से संजय सैनी के नाम की चर्चा, कंकरखेड़ा में चुनाव पर उठ रहे सवाल
मेरठ। किस की होली रंगीन होगी और किसकी होगी बदरंग यह तय होने में अब चंद घंटे बाकि रह गए हैं। 28 फरवरी को प्रस्तावित नगर निगम उपाध्यक्ष का चुनाव तय करेगा किसमें कितना है दम। चुनाव की बात करें तो कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में हुई किरकिरी के बाद उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा नेता फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। वैसे जहां तक रणनीति की बात है तो उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर अभी तक भाजपा भी अभी तक अपना कोई एक पार्षद तय नहीं कर पायी है। ना ही भाजपा को ई नेता यह कहने की स्थिति में है कि अमुक का नाम आगे चल रहा है। वहीं दसरी ओर विपक्ष की ओर से इस वक्त तक कार्यकारिणी के सदस्य संजय सैनी का नाम आगे चल रहा है। हालांकि चुनावी राजनीति में कुछ भी पक्का नहीं होता, लेकिन संजय सैनी कह चुके हैं कि वो उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे।
मैदान में भाजपा के आठ दावेदार
सत्ताधारी दल भाजपा से फिलहाल छह पार्षदों के मैदान में होने की जानकारी सूत्रों ने दी है। बताया गया है कि करीब छह ऐसे पार्षद हैं जो कार्यकारिणी के अंकगणित के चलते खुद को उपाध्यक्ष माने बैठे हैं। जानकारों की मानें तो ये सभी छह पार्षद सारा कामधाम छोड़कर पार्टी के नेताओं और कोरकमेटी के पदाधिकारियों के घर की परिक्रमा कर रहे हैं। खुद को उपाध्यक्ष माने बैठे ये सभी छह पार्षद सांसद, विधायक महापौर और महानगर संगठन के नेताओं की परिक्रमा कर रहे हैं। उन्हें संगठन के प्रति अपनी निष्ठा का वास्ता दे रहे हैं। कार्यकारिणी के अंक गणित की बात करें तो भाजपा के पास आठ बोट हैं। जबकि पांच वोट की ताकत है।
चुनाव से एन पहले तय होगा नाम
भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी ने बताया कि पूर्व में कुछ तय नहीं। जो कुछ तय होगा कोर कमेटी की बैठक के बाद ही तय होगा और कोर कमेटी की बैठक कार्यकारिणी चुनाव से पहले होनी है। इससे पहले नहीं बताया जा सकता कि पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी कौन होगा। वहीं दुूसरी ओर भाजपा के एक अन्य सूत्र की मानें तो कई बार ऐसा भी हुआ है कि भाजपा की कोर कमेटी ने जिस नाम पर मोहर लगायी वो नाम भी ड्रॉप कर दिया गया और परिवार की तरफ से जो नाम आया उसकी घोषणा कर दी गयी। भाजपा में पहले से कुछ नहीं होता ना ही किसी एक शख्स भले ही कितना ही प्रभावशाली क्यों ना हो, उसकी मंशानुसार काम होता है। यह तो निगम उपाध्यक्ष को छोटा सा चुनाव है, भाजपा में तो विधायक और सांसद के टिकट को लेकर पहले कुछ नहीं कहा जा सकता। इसलिए निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के जहां तक नाम की बात है तो वह चुनाव से चंद मिनट पहले ही बताया जाएगा। यहां तक कि कोर कमेटी ने क्या फैंसला लिया इसकी भी जानकारी बाहर नहीं आएगी।
रणनीति बनाने में जुटा है विपक्ष
निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के चुनाव की बात जहां तक तो इसको विपक्ष भी बिलकुल भी हलके में नहीं ले रहा है। कार्यकारिणी में जहां तक विपक्ष की बात है तो संजय सैनी समेत उनके अभी पांच मत हैं। जहां तक चुनाव की बात है तो कम से कम तीन वोट का और इंतजाम करना होगा। और यह काम विपक्ष के लिए भी आसान नहीं है, लेकिन जहां तक राजनीति की बात है तो राजनीति में ना तो कोई स्थायी मित्र होता है ना शत्रु होता है। कई बार मौका और दस्तूर देखकर फैसला लिया जाता है, जैसा कि कार्यकारिणी के सदस्यों के चुनाव में हुआ। भाजपा के पास अच्छा खासा बहुमत होते हुए भी अजय चंद्रा नहीं जीत पाए और भाजपा से निष्कासित किए गए संजय सैनी बाजी मार गए। ऐसा ही कुछ उपाध्यक्ष के चुनाव में नजर आ रहा है। कुल मिलाकर भाजपा और विपक्ष दोनों के लिए ही बेहद क्रिटिकल हालात बने हुए हैं।
बेफ्रिक नजर आए संजय सैनी
विपक्ष की ओर से संजय सैनी के नाम लिया जा रहा है। लेकिन संजय की बात करें तो वह चुनाव को लेकर बेफ्रिक नजर आए। शुक्रवार को वह अपने वार्ड के सफाई अभियान में शामिल रहे। उनको देखकर लग नहीं रहा था कि चुनाव को लेकर कोई टैंशन है।