विजय से तलाक लेगी संगीता

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

दोनों दो साल से रह रहे हैं अलग, बड़ा सवाल बच्चे किस के साथ रहेंगे, ट्रिशा को बताया जा रहा है तलाक की वजह

नई दिल्ली। शादी के सत्ताईग् साल बाद थनलापति विजय से उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम तलाक लेने जा रही हैं। उन्होंने इसके लिए कोर्ट में अर्जी भी दाखिल कर दी है। यह अर्जी 27 फरवरी को दाखिल की गयी है। जब यह खबर बाहर आयी तो तमिलनाडू की फिल्म इंडस्ट्रीज में ही नहीं बल्कि वहां के राजनीतिक हलकों में भी हड.कंप मच गया। यहां बात दे कि राज्य की विधानसभा के चुनाव में विजय की पार्टी TVK चुनावी मैदान में उतरने जा रही है। यदि पार्टी चुनाव में उतरती है तो इसके साइड इफैक्ट चुनाव पर पड़ने तय माने जा रहे हैं। तलाक की वजह से विजय के अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्रिशा का नाम वायरल है।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

विजय पर उनकी पत्नी ने बेहद संगीन और गंभीर आरोप लगाए हैं। तलाक की वजह को उन्होंने विजय के एक बड़ी एक्ट्रेट से अवैध संबंधों की बात कही है। संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट (Chengalpattu Family Court, तमिलनाडु) में याचिका दायर की। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, याचिका दिसंबर 2025 में प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज कोर्ट में दाखिल हुई थी, लेकिन फैमिली कोर्ट में 24 फरवरी 2026 को ट्रांसफर हुई और पहली सुनवाई 27 फरवरी को हुई। हालांकि अभी कई डेट लगनी बाकि हैं। हालांकि पहले कोर्ट का प्रयास होता है कि दोनों के बीच रजामंदी करा दी जाए। लेकिन यह मामला रजामंदी का लगता नहीं है।

दोनों के बीच अरसे से अदावत

बताया जाता है कि विजय और संगीता के बीच रिश्ते को लेकर अरसे से अनबन है उनका अब पहले जैसा मन नहीं है। उन्होंने विजय पर एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर (एक लीडिंग एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध) का गंभीर आरोप। संगीता का कहना है कि उनको अप्रैल 2021 में इस बारे में पता चला। विजय और संगीता दो साल से अलग रह रहे हैं। इसको लेकर विजय ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान या रिस्पॉन्स नहीं आया है। दोनों बच्चे (बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या शाशा) वयस्क हैं।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *