PVVNL से राजेश चौधरी सेवानिवृत्त

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

पीवीवीएनएल के प्रशासनिक अधिकारी थे, 39 साल का लंबा कार्यकाल, सम्मान में परिसर में आयोजित हुआ विदाई समारोह

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के प्रशासनिक अधिकारी राजेश चौधरी 39 वर्षों की दीर्घ एवं समर्पित सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में विभागीय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को स्मरण करते हुए शुभकामनाएँ दीं।

शानदार बैडमिंटन खिलाड़ी

श्री चौधरी की नियुक्ति विभाग में 02 मार्च 1987 में स्पोर्ट्स कोटे के अंतर्गत बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में हुई थी। खेल पृष्ठभूमि से जुड़े होने के कारण उनमें अनुशासन, समयबद्धता और टीम भावना विशेष रूप से परिलक्षित होती रही। उन्होंने अपने खेल जीवन की ऊर्जा और प्रतिबद्धता को प्रशासनिक दायित्वों में भी समान रूप से निभाया। अपने 39 वर्षीय सेवा काल में श्री चौधरी ने विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। सहकर्मियों के अनुसार वे नियमों के प्रति सजग, कार्य के प्रति निष्ठावान और व्यवहार में बेहद सौम्य रहे। विभागीय कार्यों के सुचारु संचालन तथा सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में उनका योगदान सराहनीय रहा।

यह भी उपलब्धी

यही नहीं इंटरनेशनल लेवल पर टेक्निकल आफिसर के रूप में देश की सेवा की है तथा कामनवेल्थ गेम्स 2010 और सैयद मोदी, थामस उबैर में उपस्थिति दर्ज कराने के साथ ही यूपी पावर टीम को विनर व रनर्प का खिताब लगातार कई वर्षों तक दिलाया। साथ ही दो बार आल इंडिया पावर सेक्टर टीम का भी प्रतिनिधित्व किया। उनकी इसी प्रतिभा के मद्देनजर कई वर्षों तक उ.प्र.पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने 26 जनवरी को प्रशस्तिपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

भावभीनी विदाई

विदाई समारोह में वक्ताओं ने उनके अनुभव, मार्गदर्शन और सहयोगात्मक स्वभाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल विभाग के लिए प्रेरणास्पद रहेगा। अंत में श्री चौधरी को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *