शादी से पहले ही तैयार हो चुकी है रानाबाली, तीसरी फिल्म होगी जिसमें एक साथ नजर आएंगे विजय व रश्मिका, गुलामी के दौर की कहानी
नई दिल्ली।विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘रानाबाली’ (Ranabaali) इस साल 11 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म उनकी शादी से पहले पूरी हो गयी थी। फिल्म 19वीं सदी में ब्रिटिश काल के दौरान (1854-1878 के बीच) की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में विजय शिव के रूप में और रश्मिका ‘जयम्मा’ की भूमिका में नज़र आएंगे।
भारतीयों की गरीबी और भुखमरी
इस फिल्म को उस काल में भारतीयों की गरीबी और भुखमरी पर फिल्माया गया है। उस दौर में ब्रिटानिया हुकूमत का राज था। पूरा देश गरीब था। फिल्म की बात करें तो विजय देवरकोंडा ने इस फिल्म में एक शक्तिशाली और पारंपरिक रूप (रुद्राक्षतिलक) देखने को मिलेगा, जबकि रश्मिका के किरदार का नाम जयम्मा है।
तीसरी बार एक साथ
विजय और रश्मिका की जोड़ी रानाबाली में तीसरी बार एक साथ देखने को मिलेगी। इससे पहले ये दोनों ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में नजर आए थे। इन दो फिल्मों के दौरान एक दूसरे के करीब आने की बात भी कही जाती है। हालांकि अब दोनों पति पत्नी हैं।