अली की मौत का बदला ले रहा ईरान

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

अली खामेनेई की मौत से गार्ड में गुस्सा, दुबई आबूधाबी कुवैत बहरीन इजराल में बरस रही मौत, अमेरिका ने मीडिल ईस्ट में तैनात किए चालिस हजार ट्रूप्स

नई दिल्ली/तेहरान। अली खामेनेई की माैत के बाद ईरानी मिसाइलें आसमान से मौत बरसा रही हैं। गल्फ के जो देश अमेरिका के साथ हैं वहां ईरानी मिसाइलों ने भारी कहर बरपाया है। इन मुल्कों में मौजूद अमेरिकी बेस नष्ट हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर हमले में अली खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका ने मीडिल ईस्ट में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए करीब चालिस हजार ट्रूप्स का तैनात किया है। आने वाले दिनों में अमेरिका कोई जोखिम मोल नहीं लेना चाहता। सर्वोच्च धार्मिक नेता की मौत के बाद भी ईरानी मिसाइलें जिस तरह से आग बरसा रही हैं उससे यह तय है कि अली की मौत के बाद भी जंग थमने वाली नहीं। ईरान ने इसे “सबसे विनाशकारी जवाब” का नाम दिया है।

गल्फ में यूएस के ठिकानों पर भारी हमले

आज सुबह से ईरानी मिसाइलें गल्फ में अमेरिकी ठिकानों पर मौत बनकर बरस रही हैं। ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने अमेरिकी सैन्य अड्डों, इज़राइल और खाड़ी देशों (UAE, कतर, बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब के कुछ हिस्सों) पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। दुबई आबूधाबी कुवैत बहरीन और यूएई में भी ईरानी मिसाइलों ने बड़ा नुकसान किया है। हालांकि इसमें मौतों के आंकड़ों की जानकारी किसी ऐजेंसी ने नहीं जारी की है, लेकिन अमेरिकी बेस को नुकसान की बात जरूर कही जा रही है।

तेलअबीब तक पहुंची ईरानी मिसाइलें

आज सुबह से दागी जा रही ईरानी मिसाइलें इजराइल की राजधानी तेलअबीब तक पहुंचकर कहर बरपा रही हैं। , जहां एक महिला की मौत और कई घायल हुए। आबूधावी में भी मिसाइल हमले में एक की मौत हुई है। बहरीन में क्राउन प्लाजा होटल पर हमला किया गया है। इसके समीप अमेरिकी बेस है।

ईरानी हमलों से बौखलाए ट्रंप

अली खामेनेई की मौत के बाद ईरानी मिसाइलों के कहर से ट्रंप बौखला गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान और हमला करेगा तो “कभी न देखी गई ताकत” से जवाब मिलेगा। इज़राइल ने नए हमले जारी रखे, और अमेरिका ने “Operation Epic Fury” के तहत बमबारी बढ़ाई।

- Advertisement -

दुनिया में तेल का संकट

इस जंग से पूरी दुनिया में तेल का संकट पैदा हो गया है। खाड़ी में तेल शिपिंग प्रभावित, हवाई अड्डे बंद, 1,400+ फ्लाइट्स कैंसल करना पड़ा है। इस जंग में किस देश के कितने लोगों की मौत हो चुकी है इसको लेकर कोई पक्की रिपोर्ट नहीं है। ज्यादातर रिपोर्टस में मनघड़ंत आंकड़े वायरल हो रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *