उत्तम स्कूल में मना मातृ समृद्धि उत्सव

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

माताओं के सम्मान में हर साल होता है आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए प्रस्तुत, अतिथियों का बेज लगाकर किया स्वागत

मेरठ।उत्तम पब्लिक स्कूल, रहावती में मातृ समृद्धि उत्सव सीजन 2.0 परंपरागत उत्साह से मनाया गया। यह उत्सव विशेष रूप से माताओं के अटूट प्रेम, समर्पण और उनकी प्रेरणादायक भूमिका को रेखांकित करते हुए समाज में उनके योगदान की सराहना तथा उनके अंदर आत्मविश्वास की भावना को बढ़ाने के लिए किया गया। यह कार्यक्रम का द्वितीय वर्ष था, गत वर्ष भी इसी तरह का आयोजन विद्यालय में किया गया था।

माताओं के सम्मान की खातिर

इस कार्यक्रम के माध्यम से एक ऐसा मंच महिलाओं के लिए तैयार किया जाता है जिसमें विश्व महिला दिवस, होली मिलन समारोह तथा महिलाएं अपनी-अपनी योग्यता को मंच के माध्यम से आकर दे सकें। यहां पर सभी माताओं को सम्मानित किया जाता है। विभिन्न प्रकार के लकी ड्रा निकाले जाते हैं और अंत में एक बंपर प्राइज दिया जाता है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी माताओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा, कौशल तथा आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया तथा कविता, गायन, नाटक, भजन, काव्य पाठ, नृत्य आदि के द्वारा अपनी योग्यता का परिचय दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई माताओं को सम्मानित किया गया सम्मान पाकर माताओं के चेहरे खिल खिला उठे। फूलों के द्वारा होली मनाकर इको फ्रेंडली होली मनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बहसूमा थाना अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह एवं अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती खुशबू उपाध्याय, फॉरेस्ट ऑफिसर, हस्तिनापुर रेंज ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर शक्ति साहनी, प्राचार्या लक्ष्मी देवी डिग्री कॉलेज, डॉक्टर रजनी सिंह, सब इंस्पेक्टर राखी आदि रहे। मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा सिंह ने हेल्पलाइन नंबर 112 के साथ-साथ महिला हेल्पलाइन नंबर 1091, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 आदि के बारे में मातृशक्ति को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने आपात स्थिति में किस प्रकार आप शासन – प्रशासन की मदद ले सकते हैं इसके लिए सभी को जागरूक किया। अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती खुशबू उपाध्याय जी ने संयुक्त परिवार के महत्व को उजागर किया तथा दादा-दादी, नाना-नानी बच्चों तथा किशोरो में किस प्रकार संस्कार भर सकते हैं इसको विस्तार पूर्वक समझाया। उन्होंने कहा वर्तमान समय में संयुक्त परिवार की अत्यंत आवश्यकता है, क्योंकि बच्चे की प्रथम पाठशाला उसका घर होता है। उन्होंने माता तथा सास का पद समान बताते हुए सभी से उनकी सेवा करने तथा उनसे सीख लेने की सलाह दी।

अतिथियों का किया स्वागत

स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता चौधरी ने अतिथियों का बैज लगाकर तथा पटका पहनकर स्वागत किया। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने के लिए उनका अभिवादन किया। उन्होंने सभी को जल बचाने, पेड़ लगाने तथा पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल के प्रबंधक श्री सी.एस. चौधरी ने उपस्थित अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी के योगदान की सराहना की।

- Advertisement -

इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूजा गुप्ता एवं श्रीमती नौशाबा परवीन ने संयुक्त रूप से किया। श्रीमती ज्योति रस्तोगी, निशि सैनी, हिमांशु सिंघल, रवि सहगल, निधि भड़ाना, रुचि वर्मा, पूनम सिरोही, अनुज, अरविंद चौधरी, सचिन चौधरी, सोनवीर सिंह, मुक्ति आदि शामिल रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *