ट्रंप ने माना लंबी चलने वाली है जंग, गल्फ देशों से अमेरिका ने निकाला स्टाफ, ईरान ने बंद किया होर्मुज जलडमरूमध्य का रास्ता
नई दिल्ली/तेहरान/तेलअबीब/न्यूयार्क। ईरान और अमेरिका के बीच जंग जंग जल्दी खत्म होने वाली नहीं है। अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप भी मान रहे हैं कि जंग लंबी चलने वाली है। वहीं दूसरी ओर इस जंग में सबसे ज्यादा नुकसान इजरायल को उठाना पड़ रहा है। उसके कई शहरों को ईरानी मिसाइलों ने कब्रिस्तान में तब्दील कर दिय है। महाविनाश के चलते इजरायल के अंदरूनी राजनीतिक हालात बेहद नाजुक है। इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू की कठोर निंदा की जा रही है। जंग का आज चौथा दिन है। ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता की मौत के बाद ईरानी सेना का गुस्सा कतई भी कम होता नजर नहीं आ रहा है। गल्फ में अमेरिका के मित्र देशों को भी इजरायल की तर्ज पर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
अमेरिका को बड़ा नुकसार
अमेरिकी सेना के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन ने ईरान के खिलाफ हमले को बड़ा ऑपरेशन बताया और कहा कि ‘हमें और नुकसान होने की उम्मीद है और हमेशा की तरह हम अमेरिका के नुकसान को कम करने के लिए काम करेंगे।’
चारों ओर मौत का तांडव
अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान अमेरिका के मित्र देशों खासतौर से इजराइल पर कहर बनकर टूट रहा है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद कर दिया, जहां दुनिया का 20% तेल गुजरता है। इससे वैश्विक तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। ईरान ने गल्फ देशों (UAE, Bahrain, Qatar, Kuwait, Saudi Arabia) में अमेरिकी ठिकानों और सहयोगियों पर मिसाइल/ड्रोन हमले किए। सऊदी अरब में US दूतावास पर ड्रोन हमला हुआ। जो वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हो रहे हैं उनमें इजरायल में मची तबाही देखी जा सकती है। दूसरी ओर इजरायल ने तेहरान (Tehran) और बेरूत (Beirut) पर एक साथ बड़े हमले किए। तेहरान में ईरानी राज्य टेलीविजन (state broadcaster) और अन्य सैन्य ठिकानों पर हमले हुए। इजरायल ने कहा कि हमले और बढ़ेंगे।
बेगुनाहों की मौत
अमेरिकी और इजरायल के हमले में अब तक 787 ईरानियों की मौत हो गयी है। अमेरिकी फौजियों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। मौतों के अलावा अमेरिका के मित्र देशों काे ईरान बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि जंग 4-5 हफ्ते या इससे ज्यादा चल सकती है। उन्होंने “big wave” (बड़ी लहर) का जिक्र किया, मतलब बड़े हमले अभी बाकी हैं। इजरायल के लिए हिजबुल्ला का इस जंग में कूदना चिंता की वजह बन गया है।