पत्नी से करें प्यार वर्ना जाएगी बाहर

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

पत्नी के बाहर अफेयर का कारण पति, इमोशनल नेग्लेक्ट मुख्य कारण, पति से मिलने वाला प्यार तलाशती हैं गैरों में, खुद को सौंप देती हैं गैरों को

नई दिल्ली। पत्नी के बाहर अफेयर की बड़ी और मुख्य वजह पति का इमोशनली नेग्लेक्ट करना। उन्हें जो प्यार पति से चाहिए होता है, उसको वह गैरों में तलाशती हैं। उनकी यह तलाश किसी गैर को खुद को पूरी तरह से सौंप देने के बाद ही खत्म होती है। कई बार ऐसे मामले किसी एक मसनल पति या पत्नी और बाहर वाले की हत्या की वजह भी बनते हैं। पत्नी सब कुछ सह सकती है लेकिन पति की तरफ से इमोशनल नेग्लेक्ट नहीं सह सकती। यह उसकी सेल्फ रेस्पेक्ट को चोट पहुंचाती है।

सत्तर फीसदी मामलों में इमोशनल नेग्लेक्ट

पति पत्नी के बाहर अफेयर के सत्तर फीसदी मामले इमोशनल नेग्लेक्ट से जुड़े होते हैं। यह बात एक स्टेडी से सामने आयी है। पति हो या पत्नी यदि कोई भी इमोशनल नेग्लेक्ट करता है तो फिर पार्टनर अपनी खुशी और संतुष्टी फिर बाहर तलाशेगा। पति/पत्नी से भावनात्मक दूरी, अकेलापन, समझ न मिलना, वैल्यू न महसूस होना। महिलाएँ अक्सर “किसी से बात करने वाला” या “समझने वाला” साथी ढूंढती हैं। इसलिए जरूरी है कि अपने पार्टरन की इमोशनल वेल्यू का रेस्पेक्ट करें। जब घर परिवार और रिश्तेदार मौजूद हों तो वहां जताएं कि आप पत्नी को कितना चाहते हैं। इससे आपकी वेल्यू ज्यादा बढ़ेगी।

लैक ऑफ इंटीमेसी

पति हो या पत्नी उनका बाहर सुख तलाशने की मुख्य वजह सेक्सुअल असंतोष या कहें लेक ऑफ इंटीमेसी होता है। यह बात पुरूषों से आमतौर पर ज्यादा शुरू होती है। पचास फीसदी पुरूष इस मामले में कसूरवार पाए जाते हैं। जो सुख घर में उन्हें फ्री में मिल सकता है वो मजा लेने के लिए वो बाहर जाते हैं और जेब भी ढीली करते हैं। दरअसल होता यह है कि पति की चाहत होती है कि पत्नी उसके साथ प्रेमिका के रूप में बिस्तर पर पेश आए, लेकिन भारतीय पत्नियां इस मामले में काफी फिसड्डी हैं। बिस्तर पर पति को झिड़कते हुए कहती हैं कि आज मूड नहीं, जबकि पत्नी फुल मूड में होता है। वहीं दूसरी ओर पत्नि की यदि बात करें तो उनके बाहर जाकर सूख तलाशने के पीछे बड़ी वजह शारीरिक संबंधों में कमी, बोरियत, वैरायटी की चाहत। पुरुष अक्सर फिजिकल नीड्स के लिए चीट करते हैं। यह पत्नी और पत्नी दोनों पर लागू होता है।

साेशल मीडिया में तलाशते पार्टनर

हम इंडियन मानते हैं कि मोनोगैमी सोशल इंपोजिशन है, न कि नेचुरल। Ethical non-monogamy या ओपन रिलेशनशिप की बात बढ़ रही है। इसमें मददगार साबित होती हैं सोशल साइटों के ऐप्स जैसे Gleeden, Ashley Madison पर यूजर्स बढ़े (भारत में 3.5 मिलियन+), सोशल मीडिया/डेटिंग ऐप्स से कनेक्शन आसान। घर में जो सुख बिस्तर पर नहीं मिल पाता इनसे वो सुख बाहर तलाशती हैं। हाईसोसाइटी में तो यह खूब चलन में हैं और इसको सामाजिक स्वीकार्यता भी मिल रही है। एक जानकारी के अनुसार 53% भारतीयों ने कभी अफेयर एडमिट किया (भारत-ब्राजील टॉप पर)। महिलाओं में इमोशनल, पुरुषों में फिजिकल कारण ज्यादा। महिलाओं का बाहर सुख तलाशने का बड़ा कारण घर में वो प्यासी रह जाती हैं। लेकिन ऐसे मामलों से परिवार टूटते हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *