दो दिनी प्रवास, बेहद व्यवस्त कार्यक्रम, मोहन भागवत के उद्बोधन के साथ ही समाप्त होगा गुजरात दौरा
नई दिल्ली/अहमदाबाद। RSS सुप्रीमो मोहन भागवत गुजरात के दौरे पर हें। आज वह गुजरात पहुंचे हैं। जानकारी दी गयी है कि वहां उनका दो दिनी कार्यक्रम है। जिसमें वह संगठनात्मक गतिविधियों पर फोकस करेंगे। यहां बता दें कि RSS के सौ साल पूरे होने के मौके पर सुप्रीमो मोहन भागवत इन दिनों राज्यों के दौरे पर हैं। उनका यह दौरा RSS के संगठनात्मक रिव्यू, शाखा कार्य, और सौ साल के उत्सव (Centenary Year) से जुड़े कार्यक्रमों के लिए है। इस दौरान प्रमुख कार्यक्रम मोहन भागवत का उद्बोधन है।
RSS मुख्यालय पहुंचे मोहन भागवत
मोहन भागवत अहमदाबाद में RSS के मुख्यालय पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यालय में हाे रही बैठक में संगठनात्मक स्तर पर समीक्षा की जा रही हैं। वह पांच मार्च की शाम तक संभवत वहां रूकें। अहमदाबाद में मोहन भागवत का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है।
ये भी कार्यक्रम हैं लगे
इस माह जो अन्य कार्यक्रम लगे हैं उनमें RSS की सर्वोच्च निर्णयकारी बॉडी अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (ABPS) 13-15 मार्च को हरियाणा के समालखा में होगी। यह वार्षिक बैठक है जहां 2025-26 की गतिविधियों की समीक्षा, रिजॉल्यूशन (जैसे वेस्ट एशिया संघर्ष पर शांति की अपील), और अगले साल का एक्शन प्लान बनेगा। इसकी अध्यक्षता मोहन भागवत करेंगे। जानकारों की मानें तो इसमें कई अन्य संगठन भी शामिल होने जा रहे हैं। इस बैठक का काफी बड़ा स्वरूप है।