रोमांच से भरपूर था वानखेड़े में खेला गया मैच, भारत चौथी बार पहुंचा फाइनल में, अब न्यूजीलैंड से होगी भिड़त
नई दिल्ली। ICC Men’s T20 World Cup 2026 के दूसरा सेमीफाइनल में भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हरा दिया। भारत का मुकाबला अब फाइनल में न्यूजीजैंड से होना है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज हुए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवरों में सात विकेट खोकर 253 रन को बड़ा स्काेर खड़ा किया। जबाव में इंग्लैंड ने अच्छी शुरूआत की लेकिन बाद में उसके चार विकेट रन बनाने के चक्कर में जल्दी गिर गए। इस मैच में इंग्लैंड के लिए Jacob Bethell ने तूफानी पारी खेली। भारत ने यह मैच सात रनों से जीता
रोमांच की तमाम हदें कर दी पार
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले गए इस मैच में रोमांच अंत तक बना रहा। इस मैच में दोनों ही टीमों ने पूरे बीस ओवर खेले और दोनों ही टीमों के सात-सात विकेट गिरे। भारत के 253 रनों के जबाव में इंग्लैंड ने आखिर तक प्रयास किया लेकिन उनकी टीम महज 246 रन ही बना सकी। रोमांचकारी मुकाबले में भारत ने यह मैच सात रनों से जीत लिया। भारत की तरफ से Jasprit Bumrah और Axar Patel जैसे गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण विकेट लिए।
हाईलाइट्स
Sanju Samson की तूफानी पारी: 42-43 गेंदों पर 90 रन।इंग्लैंड की चेज में Jacob Bethell ने शानदार फाइट की (संभावित सेंचुरी के करीब, 90+ रन), Will Jacks और Sam Curran ने भी योगदान दिया, लेकिन आखिरी ओवरों में Jasprit Bumrah, Shivam Dube, Axar Patel जैसे गेंदबाजों ने मैच पलट दिया। आखिरी ओवर में 22 रन बने लेकिन इंग्लैंड 7 रन से चूक गई।