खंदक बाजार के हैंडलूम व्यापारियों का अंकुर गोयल के अलावा किसी पर नहीं भरोसा, उनके सामने नहीं कोई दावेदार, निर्विरोध चुना जाना तय
मेरठ। भाजपा के बड़े युवा नेता तथा वैश्य समाज का चेहरा संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री तथा खंदक बाजार हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ के निर्वमान प्रधान अंकुर गोयल के सामने कोई भी चुनाव नहीं लड़ना चाहता। केवल खंदक ही नहीं बल्कि पूरे मेरठ के व्यापारी उन्हें अपना सर्वमान्य नेता मानते हैं। इसी के चलते खंदक बाजार हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ के चुनाव में उनके सामने किसी ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया। उनका निर्विरोध चुना जाना तय है केवल नाम के एलान की औपचारिकता भर बाकि है।
केवल महामंत्री पद पर चुनाव
खंदक बाजार हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अंकुर गोयल, वरिष्ठ उपप्रधान कृष्ण कुमार गुप्ता, उप प्रधान राहुल जैन, महामंत्री नील कमल रस्तौगी व धर्मेन्द्र कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष अनिल आनंद, मंत्री अजय अरोरा और उप मंत्री अभिनव रस्तौगी। इनमें से केवल महामंत्री पद को यदि अपवाद मान लिया जाए तो केवल महामंत्री पद पर चुनाव होना है वर्ना अंकुर गोयल ही नहीं उनकी पूरी टीम निर्विराेध निर्वाचित की गयी है।
कार्यकारिणी सदस्य
कार्यकारिणी सदस्यों में पंकज रस्तौगी, शशांक मित्तल, प्रियांक जैन, देवेन्द्र कुमार, सतीश कुमार, प्रवीण भटनागर, भूमेश कुमार, राजीव मोहन गर्ग, अनिल कुमार कौशिक, अमित शर्मा, संजीव रस्तौगी, निकेश पांडे, चंद्रकांत कोहली, विशाल रस्तौगी, संजय सक्सेना और तरुण खुराना शामिल हैं।
अंकुर गोयल ने जताया आभार
निर्विरोध निर्वाचित किए जाने के महज औपचारिकता रह जाने भर के बाद अंकुर गोयल ने सभी व्यापारियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सेवा करना उनका धर्म है। वह व्यापारियों की सेवा के अतिरिक्त कोई अन्य कारज नहीं जानते। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की समस्या वह उठाते रहे हैं और उठाते रहेंगे। हैंडलूम व्यापारियों के हित में उनसे जो भी बन पड़ेगा करेंगे।