रालोद का महिला जागरूकता पर बल

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

ग्राम गेंजा में किया तसलों व सेनेट्री नेपकिन का वितरण, ऋचा सिंह ने समझाया महिला शक्तिकरण का अर्थ, सांसद राजकुमार सांगवान भी पहुंचे

मेरठ। जनपद के ग्राम गेज़ा, ब्लॉक जानी, विधानसभा सिवालखास में महिलाओं के सम्मान, अधिकार, भागीदारी और सशक्तिकरण को समर्पित एक विशेष जनसंवाद एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में महिलाओं को तसले एवं सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए, जो भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पशु विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. संजीव वर्मा के सहयोग से प्रदान किए गए। इस अवसर पर क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

सांसद रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार सांगवान, सांसद बागपत लोकसभा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती ऋचा सिंह, राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ, प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा, राष्ट्रीय लोकदल तथा श्री अनिकेत भारद्वाज, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल, मेरठ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती हेमलता (ग्राम गेज़ा) के सहयोग से तथा श्रीमती शिवानी खत्री, अध्यक्ष सिवालखास विधानसभा, महिला प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय लोकदल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार सांगवान ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार की अनेक महत्वपूर्ण योजनाएँ हैं, जिन्हें जल्द ही प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा, जिससे महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनने के नए अवसर प्राप्त होंगे।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से प्रत्यक्ष संवाद किया गया और उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुना गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

इनका रहा सहयोग

इस अवसर पर श्रीमती सरला सिंह (प्रदेश सचिव), श्रीमती अंजू चौधरी (जिलाध्यक्ष) सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीमती प्रीति सहित क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में सभी अतिथियों ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *