युवाओं में योजना को लेकर जबरदस्त क्रेज, पहले 9 दिनों में 77 लाख आवेदन, अब हेल्पडेस्क से कर रहे हैं संपर्क
नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार की विधानसभा चुनाव से पहले महत्वाकांक्षी योजना (Yuva Sathi / Banglar Yuva Sathi) को लेकर राज्य भर में मारमारी मची हुई है। इस योजना का लाभ पाने के लिए फरवरी के अंत तक 77 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया। इतने आवेदन महज 9 दिन में हुए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस योजना को लेकर युवाओं में कितना ज्यादा क्रेज है। वहीं दूसरी ओर विधानसभा चुनाव से पहले लायी गयी इस योजना को राजनीतिक दल सीएम ममता बनर्जी का तुरूप का इक्का बता रहे हैं।
इन्हें मिलेगा लाभ
ममता बनर्जी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना युवा साथी (Yuva Sathi / Banglar Yuva Sathi) में आवेदन करने वाले बेरोजगारों को (21-40 वर्ष, कम से कम मैट्रिक पास) को नौकरी मिलने तक या अधिकतम 5 साल तक हर महीने ₹1,500 की आर्थिक सहायता देती है। योजना 1 अप्रैल 2026 से लागू होनी है, लेकिन आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2026 में कैंप्स और ऑनलाइन शुरू हुई थी।
ऑन लाइन आवेदन बंद केवल हेल्प डेस्क से आवेदन
पश्चिम बंगाल सरकार की इस योजना में ऑन लाइन आवेदन बंद किया जा चुका है। जो बेरोजगार युवा चूक गए हैं उनको निराश होने की जरूरत नहीं है। राजय सरकार ने उनके लिए हेल्पडेस्क की व्यवस्था जारी रखी है। ऐसे युवा हेल्पडेस्क पर संपर्क कर सकते हैं। बताया जाता है कि पहले दिन इस योजना में दो लाख से भी ज्यादा आवेदन आए। आवेदन करने वाले युवा पोर्टल पर मोबाइल नंबर से OTP के जरिए चेक कर सकते हैं। अभी ज्यादातर आवेदनों की वेरिफिकेशन चल रही है, फाइनल अप्रूवल/रिजेक्शन प्रोसेस में है।
ये भी रहे कारण
कॉमन रिजेक्शन के पीछे मुख्य कारण गलत बैंक अकाउंट (जॉइंट की बजाय सिंगल), फोटो पर साइन न होना, गलत एज प्रूफ, आदि। राज्य सरकार ने हेल्पडेस्क: 6292248888 (कॉल) या yubasathi2026@gmail.com (ईमेल) पर संपर्क की सुविधा आवेदन करने वाले बेरोजगार युवाओं को दी है। स्टेटस चैक करने के लिए साइट खोलें https://apas.wb.gov.in/ ‘Banglar Yuva Sathi’ टैब पर क्लिक। ‘Check Status’ चुनें। मोबाइल नंबर + कैप्चा डालें। OTP प्राप्त करें और वेरिफाई करें → स्टेटस दिखेगा (रजिस्टर्ड, वेरिफाइड, अप्रूव्ड/रिजेक्टेड, आदि)।