नीट के लिए आवेदन के लिए आज लास्ट, 8 फवरी से हुए थे शुरू 8 मार्च रात 9 बजे लॉस्ट, आवेदन में बरतें सावधानी
नई दिल्ली। NEET (NTA नीट UG 2026) रजिस्ट्रेशन के लिए आज यानि 8 मार्च लास्ट है। इसकी शुरूआत 8 फरवरी यानि एक माह पहले की गई थी। 8 मार्च को रात 9 बजे इसके आवेदन का लॉस्ट टाइम होगा। इसलिए जो भी नीट के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए 8 मार्च रात 9 बजे तक का समय है। इसलिए चूक ना जाना। साथ ही ध्यान रहे कि आवेदन की सभी बातों को अच्छी तरह से चैक व क्रास चैक कर लें। आवेदन से पहले यदि जरूरी समझते हैं तो आधार को अपडेट कर लें।
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो
जो लोग आवेदन कर चुके हैं उसको यदि कोई संशय है तो उनके लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो की सुविधा प्रदान की गयी है। 10 मार्च से 12 मार्च 2026 तक (केवल छोटी गलतियां सुधारने के लिए, जैसे फोटो, सिग्नेचर, नाम आदि) का मौका दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप की जल्द घोषित (अप्रैल में संभावित) में हो सकती है। एडमिट कार्ड समय रहते ही अपलोड कर दिए जाएंगे जिनका प्रिंट लिया जा सकता है। यह बेहद अनिवार्य है।
परीक्षा की तारीख 3 मई
NEET UG 2026 परीक्षा तिथि पहले ही बता दी गयी है। यह 3 मई 2026 (दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक, पेन-एंड-पेपर मोड) है। यह परीक्षा भारत और विदेशों में सेंटर्स पर होगी।
आवेदन का तरीखा
ऑन लाइन आवेदन के लिए सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं। “New Registration” या “Apply Online” पर क्लिक करें। बेसिक डिटेल्स (नाम, DOB, मोबाइल, ईमेल) भरें → OTP वेरिफाई करें। फॉर्म भरें और इसमें सावधानी बरतें जैसे पर्सनल, एजुकेशनल, एड्रेस आदि। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें: फोटो (10-200 KB), सिग्नेचर (4-30 KB), थंब इंप्रेशन, कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू) – NTA गाइडलाइंस फॉलो करें, गलत अपलोड से रिजेक्शन हो सकता है। फीस पे करें जनरल/OBC ~₹1700-2000, SC/ST/PwD ~₹1000 (एग्जैक्ट अमाउंट ऑफिशियल बुलेटिन में चेक करें)। अंत में सबमिट करें और प्रिंटआउट अनिवार्य रूप से ले लें।