सनातन महोत्सव के लिए भूमि पूजन

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

बड़ी संख्या में जुटे सनातन प्रेमी, आईटीआई साकेत में कार्यक्रम, 12 से 15 मार्च तक चलेगा आयोजन

मेरठ। सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव के आयोजन के लिए आज साकेत स्थित आईटीआई में भूमि पूजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्व जाग्रति मिशन के संस्थापक सुधांशु महाराज करा रहे हैं। कार्यक्रम 12 से 15 मार्च तक आईटीआई सकेत में आयोजित किया जाएगा। आयोजन से जुड़े मनोज शास्त्री ने बताया कि सौ संस्कार केंद्र और दस गुरूकुलों को स्थापना को प्राथमिकता दी गयी है। इस कार्यक्रम के लिए भूमिपूजन व यज्ञ में रजनीश आचार्य, कुलदीप पांडे आचार्य के अलावा 80 विद्यार्थियों व वआचार्य ने भूमि पूजन में भाग लिया।

आयोजन समिति

आयोजन समिति में ज्ञानेन्द्र अग्रवाल अध्यक्ष विश्व जाग्रति मिशन, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, डा. राम कुमार गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, अरुण अग्रवाल, रंजन शर्मा, मुकेश सिंहल, प्रवीण गुप्ता, दीपक शर्मा, रतन पाठक, आलोक गौतम, दलजीत सिंह, प्रेमचंद, कपिल शर्मा, बलवंत नेगी, राम प्रवेश, संजीव रस्तौगी, पार्षद अजय चंद्रा आदि शामिल हैं।

यह कहा दीपक शर्मा ने

भाजपा का युवा ब्राह्मण चेहरा व महानगर भाजपा में मंत्री दीपक शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति आयोजन का होना मेरठ वालों के लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि वह महानगर के तमाम इलाकों में जा रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सनातन संस्कृति कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। तमाम लोग उनसे कार्यक्रम की जानकारी भी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि सनातन पर यह एक शानदार कार्यक्रम मेरठ में होने जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *