
रूस से तीस दिन तेल खरीदने की मोहलत, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बोला तीखा हमला, कहा देश की विदेश नीति अमेरिका के हाथों गिरवीं
नई दिल्ली। ईरान व अमेरिका युद्ध के चलते अमेरिका द्वारा भारत को तीस दिन के लिए रूस से तेल खरीदने की इजाजत देने को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर आज बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश की विदेश नीति को अमेरिका के हाथों गिरवीं रख दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब रूस भी महंगी कीमतों पर तेल देगा। यह दौर भारतीय विदेश नीति का सबसे खराब दौर है। वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी के पूर्व में किए गए ट्वीट एक्स पर वायरल हो रहे हैं।
ट्रेड डील पर पीएम मोदी को कहा “compromised individual”
राहुल गांधी ने लोकसभा और बाहर बयानों में कहा कि अमेरिका ने भारत को “रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट” देकर अपमानित किया है। उन्होंने पीएम मोदी को “compromised individual” कहा और दावा किया कि भारत की विदेश नीति एक “compromised व्यक्ति” के शोषण का नतीजा है। कांग्रेस ने इसे “भारत की संप्रभुता पर गहरा हमला” बताया और कहा कि ट्रेड डील में किसानों, डेटा सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा को बेच दिया गया है। कांग्रेस के तमाम नेता इसको लेकर पीएम मोदी पर हमलावर हैं।
रद्द की जाए ट्रेड डील
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार सच्ची है तो डील रद्द करे। उन्होंने कहा कि यह “अमेरिकी ब्लैकमेल” है और भारत को “बराबर” की बजाय “घुटने टेकने” पर मजबूर किया जा रहा है। पीएम मोदी भारत की ताकत को विदेश खासतौर सचे अमेरिका में कमजोर कर रहे हैं। यह लगातार हो रहा है।
पुराने वीडियो वारयल
राहुल गांधी के आज पुराने वीडिया वायरल हो रहे हैं। आज X पर एक पुराना वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है जहां राहुल गांधी संसद में “Prime Minister…” कहते ही स्पीकर ओम बिरला “NO” कहते हैं, और राहुल मजाक में कहते हैं “आप मेरी स्पीच लिख लो, मैं पढ़ लूंगा” – यह क्लिप 30 मिलियन+ व्यूज के साथ ट्रेंड कर रही है। राहुल गांधी के इन हमलों का भाजपा नेताओं पर कोई उत्तर नहीं है। भाजपा के प्रवक्ता भी प्रेस डिवेट में पीएम मोदी का बचाव करने में असफल साबित हो रहे हैं।