महिला दिवस पर हजार व डेढ हजार देने का एलान, अधिकारित तौर पर किया लागू, बजट में किया गया है प्रावधान
नई दिल्ली/चंड़ीगढ़। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंजाब की भगवंत मान सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। इसकी जानकारी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर ट्वीट कर दी है। पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को मासिक ₹1000 (SC महिलाओं को ₹1500) देने की गारंटी पूरी करना है। यह 2022 विधानसभा चुनाव में दी गई प्रमुख गारंटी थी, और आज बजट पास होने के साथ इसे आधिकारिक रूप से लागू किया गया। दरअसल चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने पंजाब की महिलाओं से यह वादा किया था।
बजट में किया गया है प्रावधान
पंजाब सरकार ने अब अधिकारिक रूप से इसको लागू कर दिया है। बजट में इसका खासतौर से प्रावधान किया गया है। पंजाब विधानसभा में बजट पास हुआ, जिसमें हर 18+ वर्ष की महिला को ₹1000/माह और SC समाज की महिलाओं को ₹1500/माह देने का प्रावधान किया गया। योजना पंजाब की लगभग 97% वयस्क महिलाओं को कवर करेगी। उद्देश्य: महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, घरेलू निर्णयों में भूमिका बढ़ाना, स्वास्थ्य और पोषण सुधार।
यह कहा अरविंद केजरीवाल ने
इस मौके पर पार्टी के अध्यक्ष व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “आज विश्व महिला दिवस पर पंजाब में AAP सरकार ने अपनी सबसे बड़ी गारंटी पूरी कर दी। यह पंजाब के इतिहास में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की सबसे बड़ी पहल है।”
यह बोले सीएम भगवंत मान
भगवंत मान सरकार ने कहा कि जल्द ही महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर शुरू हो जाएगी। AAP ने इसे “प्रॉमिस मेड, प्रॉमिस डिलीवर” बताया। पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात में भी सक्रिय आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि “परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ यात्रा” का समापन गांधीनगर में हुआ, जहां किसानों ने 2027 चुनाव में BJP को वोट न देने का प्रण लिया। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में सत्ता बदलेगी, पार्टी नहीं। उन्होंने कहा कि केवल महिलाओं को नहीं समाज के हर वर्ग को इसी प्रकार से सहायता दी जाएगी। उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने लायक बनाया जाएगा।