
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, प्रियंका बोली राहुल नहीं झुकते सरकार के सामने, सत्ता पक्ष के सांसदों का बवाल
नई दिल्ली। लाेकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। चर्चा के दौरान सांसद प्रियंका गांधी सरकार पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने सदन में कहा – “12 साल में सिर्फ एक नेता (राहुल गांधी) सरकार के सामने नहीं झुका।” इस भाजपा के सांसदों ने हंमामा किया। कांग्रेस सांसदों ने पीएम कंप्रोमाइज के नारे लगाने शुरू कर दिए और हंगामा बढ़ता चला गया। कांग्रेस MP गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के भाषण के दौरान उनका माइक्रोफोन बंद कर दिया गया और उन्हें बार-बार रोका गया। सदन में हंगामा हुआ।
लोकसभा में बहस जारी
विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में बहस जारी है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और कहा कि “क्या राहुल गांधी लोकसभा प्रोटोकॉल से ऊपर हैं?” उन्होंने राहुल के विदेश में भारत पर दिए बयानों, सदन में PM मोदी को गले लगाने और अन्य घटनाओं का जिक्र किया। रिजिजू ने प्रियंका गांधी की तारीफ भी की, लेकिन राहुल पर निशाना साधा। इस पर सांसद प्रियंका गांधी ने रिएक्ट किया और कहा कि प्रियंका गांधी ने सदन में कहा – “12 साल में सिर्फ एक नेता (राहुल गांधी) सरकार के सामने नहीं झुका।”
“PM compromised हैं, ब्लैकमेल हो रहे हैं… PM भाग गए, अब सदन में नहीं आएंगे।”
राहुल गांधी के निशाने पर हमेशा की तरह पीएम मोदी रहे। उन्होंने पीएम मोदी पर भारी हमले बोले। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार वेस्ट एशिया (ईरान-इज़राइल-अमेरिका) युद्ध पर चर्चा नहीं होने दे रही क्योंकि इससे PM मोदी की “कमजोर” विदेश नीति और “ब्लैकमेल” वाली स्थिति सामने आएगी। उन्होंने कहा – “PM compromised हैं, ब्लैकमेल हो रहे हैं… PM भाग गए, अब सदन में नहीं आएंगे।” इससे अर्थव्यवस्था, ईंधन कीमतें और स्टॉक मार्केट पर असर का जिक्र किया। राहुल गांधी ने मांग की कि पीएम मोदी खुद सदन में आकर जवाब दें। उन्होंने कहा कि वो सदन में नहीं आएंगे। सदन में आने से वो डरते हैं।
जारी रहेगा हंगामा
अविश्वास प्रस्ताव पर दो दिन तक बहस होने वाली है। इस दौरान सदन में हंगामा फुल और बाकि मसले रहेंगे गुल सरीखा नजारा दीखेगा। हालांकि विपक्ष के हमले इस मुद्दे पर काफी तीखे हैं। विपक्ष के सरेंडर पीएम वाले नारे का भाजपा के पास कोई माकूल उत्तर नहीं है। सदन में भाजपा के सांसदों को सबसे ज्यादा जोर राहुल गांधी पर विदेश में जाकर देश का अपमान करने का आरोप लगाया है।