शेर ए बंगला स्टेडियम में भिड़त की तैयारी, दोनों टीमों को करनी है वापसी, बर्ल्ड क्रिकेट में खुद को करना है साबित
नई दिल्ली/ढाका। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का दमखम बंगलादेश के दौरे के दौरान परखा जाएगा। पाकिस्तानी टीम तीन क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के लिए बंगलादेश के दौरे पर है। उनका पहला मैच आज ढाका के शेर-ए-बंगला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान टीम की कमान शाहीन शाह अफरीदी और बंगलादेश टीम के कप्तान मेहदी हसन मिराज हाथों में है। दोनों ही टीम एक से बढ़कर एक यानि मैदान में देख लेने का दावा कर रही हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आईसीसी से अनुरोध किया था कि उनके मैच सह-मेजबान श्रीलंका में कराए जाएं, लेकिन ये मांग खारिज कर दी गई।
दोनों टीमों को वापसी है करनी
बंगलादेश और पाकिस्तान की वर्ल्ड क्रिकेट में स्थिति की यदि बात की जाए तो दोनों ही टीमों को अपनी वापसी करनी और साबित करना है कि हम किसी कम नहीं कम नहीं। दरअसल हुआ यह कि 2007 के बाद पहली बार बंगलादेश ने टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेला। ऐसे में टीम अब वनडे फॉर्मेट में वापसी आत्मविश्वास के साथ करेगी। इसके इतर यदि पाक की बात की जाए तो पाकिस्तान का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक रहा। टीम सुपर-8 चरण से आगे नहीं बढ़ सकी। इस नतीजे के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर दबाव बढ़ा है। बगलादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नई रणनीति के साथ टीम चुनी गई है।
दोनों टीमें
बांग्लादेश- मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्य सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद ह्रिदोय, लिटन दास (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, महिदुल इस्लाम भुइयां, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा।
पाकिस्तान- शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सादाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम, मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शमायल हुसैन।