नीना गुप्ता का वो था सबसे शानदार वक्त

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

सिंगल मदर के रूप में खुद को नहीं साबित किया कभी कमजोर, साल 1980 में क्रिक्रेटर विवियन रिचर्ड से बनाए रिश्ते, सिंगल

नई दिल्ली। बॉलीबुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी और स्टेज शो कर चुकी नीना गुप्ता की जिंदगी का शानदार पल वो थे जब वह क्रिक्रेटर विवियन रिचर्ड के संपर्क में आयीं। नीना गुप्ता ने 1989 में बिन ब्याही मां (single mother) बनते हुए बेटी मसाबा को जन्म दिया, जो उस दौर में एक बहुत ही साहसी और चर्चा का विषय बना।नीना ने खुद ही उस बच्ची को पाला और विवियन से कभी कोई आर्थिक मदद नहीं ली। विवियन ने अपनी ओर से भी खुद किसी मदद की पेशकश नहीं की।

एक चर्चित प्रेम कहानी

नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड की प्रेम कहानी साल 1980 के दौर में बेहद चर्चित प्रेम कहानी हुआ रकती थी। नीना ने विवियन की बेटी को तो जन्म दिया लेकिन दोनों ने कभी शादी नहीं की। इस रिश्ते से उनकी एक बेटी, फैशन डिजाइनर मसाब हैं। नीना ने मसाबा के पालन पोषण में कोई कोरकसर नहीं रख छोड़ी। बतौर सिंगल मदर उसको लालन पालन किया।

ये थी शादी ना करने की वजह

विवियन से नीना ने शादी नहीं, लेकिन बच्ची पैदा की। इसकी वह वजह भी बताती हैं। बकौल नीना गुप्ता नीना ने बताया कि वे कभी शादी नहीं कर पाए क्योंकि वे दोनों अलग-अलग देशों में रहते थे और यह व्यावहारिक नहीं था। नीना गुप्ता ने बताया कि उन्होंने स्वाभिमान के कारण विवियन रिचर्ड्स से कभी भी कोई वित्तीय मदद नहीं मांगी, न ही उन्होंने (रिचर्ड्स) कभी पैसे देने की पेशकश की। नीना गुप्ता ने बाद में 2008 में चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की। नीना यह भी बताती हैं कि मसाबा के अपने पिता से अच्छे रिश्ते हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *