चालिस के बाद खत्म हो जाती है सेक्स की इच्छा, इसका उम्र से लेना देना नहीं, कई अन्य होते हैं कारण सेक्स की इच्छा ना होने के
नई दिल्ली। चालिस साल की उम्र के बाद तमाम पति पत्नी ऐसे हैं जो सेक्स नहीं करते ना ही उनकी इच्छा होती है। उनका आपस में जो रिलेशन होता है वो केवल दिखाने भर के लिए पति पत्नी सरीखा होता है। सोसाइटी की नजर में वो पति पत्नी होते हैं, लेकिन निजी पलों में वो भाई बहन सरीखे होते हैं। सेक्स के नाम पर एक दूसरे को काटने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो सत्तर की उम्र में भी सेक्स के भूखे होते हैं। इनमें महिला पुरूष दोनों शामिल हैं।
कुछ खास वजह
परिवारों की यदि बात करें तो मीडिल क्लास या लोअर मीडिल क्लास जिन्हें आप मीडिल क्लास गरीब भी कह सकते हैं उनमें यह समस्या अधिक नजर आती हैं। इन परिवारों की महिलाओं में 40 के आसपास पेरिमेनोपॉज शुरू होता है, एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन का स्तर गिरता है। इससे वैजाइनल ड्राइनेस, दर्द, थकान और लिबिडो कम होता है। मेनोपॉज (45-55 के बीच) में यह और तेज हो जाता है। कमोवेश पुरूषों की बात करें तो (male menopause) या low testosterone — 30-40 के बाद टेस्टोस्टेरोन सालाना 1% कम होता है। इससे थकान, मूड स्विंग्स, इरेक्शन में दिक्कत और सेक्स ड्राइव कम होती है। लेकिन सभी पुरूषों में ऐसा नहीं होता।
इन बीमारियों से बचें
यदि आप जिदंगी के साठ बसंत बाद भी पार्टन से या बाहर कहीं सेक्स करना चाहते हैं या चाहती हैं तो आपको इन बीमारियों से बचाना चाहिए। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट प्रॉब्लम, मोटापा, थायरॉइड, दवाइयां (एंटीडिप्रेसेंट्स, ब्लड प्रेशर की दवाएं) लिबिडो कम करती हैं। जितना हो सके इनसे बचें। इनसे बचे रहेंगे तो सदा जवां रहेंगे। घर के बाहर भी और घर में भी।
ये करें ये नहीं
यदि लाइफ में लास्ट टाइम तक सेक्स का मजा लेना चाहते हैं तो कुछ खास करने की जरूरत नहीं बस इतना कर लीजिए। नियमित व्यायाम, बढ़िया डाइट यानी खाना, नींद पूरी लें और शराब व स्मोकिंग से दूर रहें। सबसे बड़ी चीज एक दूसरे को सहन करने का इच्छा शक्ति होनी चाहिए। इससे प्यार बना रहता है। बेड रूम में खासकर महिलाएं ऐसे कपड़े अपने जो पार्टनर को इन्वाइट करने वाले हों। थोड़ी और छोटी-छोटी ये चीजें हैं जिनसे जिंदगी में फिर से यानि साठ की उम्र में भी बहार आ सकती है।