खंडहर में तब्दील तेल अबीब

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

ईरानी मिसाइलों ने बिगाड़ दिया हुलिया, बड़ी-बड़ी इमारतें हुई जमीदोंज, हर तरफ अफरा-तफरी, अमेरिका बोला रोकों ईरान को,

नई दिल्ली। ईरानी मिसाइलों के हमले से इजरायल की राजधानी तेल अबीब खंडहर मे तब्दील हो गया। हमले इतने सटीक और जबरदस्त हैं कि अब अमेरिका को भी कहना पड़ा कि ईरान को रोको। हालांकि अब अमेरिका और इजरायल तेहरान पर बड़े हमले की बात कह रह हैं, लेकिन इनसे बेखौफ ईरान ताबडतोड़ हमलों पर उतारू है। उसकी मिसाइलें सांस नहीं ले रही हैं। ईरानी हमलों ने जंग का नक्शा ही बदल दिया है।

मीडिल ईस्ट चपेट में

इस साल फरवरी लॉस्ट में शुरू हुई लड़ाई अब पूरे मिडिल ईस्ट को चपेट में ले चुकी है। ईरानी मिसाइले तेल अबीब के अलावा उन देशों को भी निशाना बना रही हैं जिन्होंने अमेरिका को अपने यहां सैन्य ठिकाने बनाने के लिए जगह दी हैं। इन सभी पर ईरानी मिसाइलें कहर बरपा रही हैं। लेकिन ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों से तेल अवीव में भारी तबाही हुई है।

सटीक जानकारी अचूक निशाना

ईरान को अमेरिका और इजरायल के ठिकानों की सटीक जानकारियां मिल रही हैं। इसके पीछे चीन और रूस बताए जा रहे हैं। यह बात सच भी है, लेकिन काम तमाम ईरानी मिसाइलें ही कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर बीते शनिवार को नार्थ कोरिया ने एकाएक दस बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर साफ कर दिया कि वह भी चुप बैठने वाला नहीं है। वह भी जंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह जंग अब तेजी से फैल रही है। हालांकि कुछ ऐजेंसियां अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों के बीच चीत का भी दाबा कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *