इस समय भयंकर लड़ाई का मंजर

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

ईरान और ट्रंप अब दोनों ही बातचीत को तैयार नहीं, एक दूसरे पर मौत बनकर हैं टूट रहे, जानोमाल व सम्पत्ति का भारी नुकसान

नई दिल्ली। ईरान से इजरायल और अमेरिका के बीच इस समय भंयकर लड़ाई चल रही है। दोनों ही एक दूसरे पर व्यापक स्तर पर हमले कर रहे हैं। अमेरिका के मददगार देश बुरी तरह से डरे हुए हैं क्योंकि अमेरिका उनको ईरानी मिसाइलों की मार से नहीं बचा पा रहा है। कुछ देशों ने अब अमेरिका से अलग होने की बात कही है। इस लड़ाई का केवल मिडिल इस्ट ही नहीं पूरी दुनिया पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर डोनाल्ड ट्रंप कर रहा है कि ईरानी बातचीत के लिए संपर्क कर रहे है, लेकिन ईरान पुरजोर तरीके से इस बात को झूठ बता रहे हैं। उनका कहना है कि ट्रंप युद्ध अपराधी है और अब युद्ध से भाग रहा है।

जारी रखे हैं हमले

अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर अपने हमले जारी रखे हैं, मध्य इस्फ़हान प्रांत में कई ठिकानों पर मिसाइलें दागी गई हैं। खबरों के मुताबिक दर्जनों लोग मारे गए हैं। अमेरिका और इजरायल जिस शातिराना अंदाजा में ईरान पर हमले कर रहे हैं हमलों का जवाब ईरान भी दोनों को उसी अंदाज में दे रहा है। ईरान जिस तरह से लड़ रहा है उसकी उम्मीद दुनिया ने नहीं की थी। वह घातक और गैरअंदाजाना हमले कर रहा है।

इराक और कुवैत पर बड़े हमले

ईरान ने कुवैत और इराक पर बड़े हमले बोले हैं। हमले इतने ज्यादा भयानक हैं कि वहां के लोग मौत के खौफ से ही मरने जैसी हालत में पहुंच गए हैं। इसके अलावा ईरान ने इजरायल पर कई मिसाइलों से हमला किया और इराक और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर हमले की जिम्मेदारी ली। कुवैत का कहना है कि उसके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रडार प्रणाली क्षतिग्रस्त हो गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *