सांसद अरुण गोविल भाजपा के सक्रिय सदस्य

सांसद अरुण गोविल भाजपा के सक्रिय सदस्य
Share

सांसद अरुण गोविल भाजपा के सक्रिय सदस्यE

मेरठ। सांसद अरूण गोविल ने भाजपा की सक्रिय सदस्यता ली है। संगठन के महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने सांसद अरुण गोविल को सक्रिय सदस्य बनाया। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन, ऊर्जा मंत्री ऋतुराज सोमेन्द्र तोमर, और गंगानगर मंडल के पदाधिकारियों ने सांसद अरुण गोविल को उनके आवास डिफेंस कॉलोनी पर जाकर सक्रिय सदस्य बनाया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ने बताया कि यह सदस्यता अभियान भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, ताकि पार्टी को और अधिक सशक्त और संगठित किया जा सके।
सांसद अरुण गोविल ने भाजपा की इस पहल के लिए महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन, ऊर्जा मंत्री ऋतुराज, और गंगानगर मंडल के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मुझे गर्व है कि मैं भारतीय जनता पार्टी जैसी पार्टी का सक्रिय सदस्य बना हूं, जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नित नई ऊँचाइयों को छू रही है। भाजपा का सबका साथ, सबका विकास का संकल्प देश की प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। आज के इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज महानगर उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय गंगानगर मंडल अध्यक्ष मुकेश दशमाना रवींद्र शर्मा प्रवीण शर्मा कुलदीप गुप्ता कैंट विधानसभा सांसद प्रतिनिधि अमित शर्मा दीपक गुप्ता सुन्नी गुप्ता मीडिया प्रभारी अमित शर्मा उपस्थित रहे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *