TTP को लेकर पाक के निशाने पर अफगान

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

पाकिस्तान का अफगान सरकार पर TTP को शरण देने का आरोप, TTP को बताया भारत समर्थक, बोला जानबूझ कर अस्थिर कर रहे हैं पाकिस्तान को

नई दिल्ली/काबुल। भारत के पड़ौसी अफगानिस्तान का तेहरीक ए तालिबान पाकिस्तान यानि TTP पर किए गए बड़े हमले की वजह अफगान सरकार की ओर से TTP को समर्थन दिया जाना है। इस बात से पाकिस्तान सरकार नाराज है और कभी दोस्त समझे जाने वाले TTP के खिालाफ इसी के चलते बड़ी फौजी कार्रवाई की गयी है।

TTP के हमले में अब तक सैकड़ों की मौत

पाकिस्तानी सरकार के दावों पर यदि यकीन किया जाए तो TTP के हमलों में अब तक सैकड़ों बेगुनाह पाकिस्तानियों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान सरकार का यह भी आरोप है कि बजाए TTP पर अंकुश लगाने के अफगानिस्तान सरकार उसको पनाह दे रही है। TTP के लिए पाकिस्तान से सटे अफगानिस्तान के इलाके सुरक्षित पनाहगाह बन गए हैं। जिसकी वजह से TTP पाकिस्तान में आतंकवादी हमले कर रही है।

TTP भारत समर्थक

पाकिस्तान ने एक बड़ा आरोप लगाते हुए TTP को भारत का बड़ा समर्थक करार दिया है। उनका यह भी कहना है कि अफगानियों के भारत से रिश्ते जगजाहिर हैं और अब TTP और अफगानिस्तानी सरकार ने हाथ मिला लिया है। भारत इनकी खुलकर मदद कर रहा है ताकि पाकिस्तान में अस्थिरता पैदा की जा सके। TTP पाकिस्तान में सुसाइड बॉम्बिंग, हमले और आतंक फैला रही है। TTP को लेकर लग रहे आरोपों से अफगानिस्तानी इनकार करते हैं और पाकिस्तानी हमलों को “संप्रभुता का उल्लंघन” बताते हुए जवाबी कार्रवाई करते हैं। वे दावा करते हैं कि पाकिस्तानी हमलों में आम नागरिक (महिलाएं और बच्चे) मारे जा रहे हैं। यह संघर्ष दुरंड लाइन (Durand Line) पर लंबे समय से चला आ रहा है। पाकिस्तान कभी अफगान तालिबान का समर्थक था (1990s और 2001 के बाद), लेकिन अब TTP की वजह से रिश्ते बिगड़ गए हैं। दोनों पक्ष बातचीत की कोशिश भी कर चुके हैं (सऊदी, कतर, तुर्की मध्यस्थता), लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *