अंकुर गोयल पैनल ने लहराया परचम

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

हैंडलूम व्यापारी बोले सिर्फ अंकुर गोयल, शानदार जीत का बना कीर्तिमान, अंकुर गोयल बोले व्यापारियों की जीत

मेरठ। शहर कोतवाली के खंंदक बाजार स्थित हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ के चुनाव में अंकुर गोयल पैनल ने एक बार फिर बाजी मारी है। अंकुर गोयल पैनल ने अपना परचम लहरा दिया है। महामंत्री पद के यदि अपवाद मान लिया जाए तो अध्यक्ष पद पर अंकुर गोयल समेत तमाम बाकि पदाधिकारी निर्विराेध जीते हैं। महामंत्री पद पर हुए चुनाव में अंकुर गोयल पैनल के नील कमल रस्तौगी ने भी शानदार जीत दर्ज करायी है। चुनाव परिणाम सामने आते ही हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ के सभी व्यापारियों ने जमकर जश्न मनाया।

यह बोले अंकुर गोयल

वहीं दूसरी ओर ओर पूरे पैनल की शानदार जीत के बाद अंकुर गोयल ने बेहद भावुक बात इस संवाददाता से कही। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद हम सभी व्यापारी एक है। व्यापारियों ने जो विश्वास उन पर जताया है वह उस पर हर कीमत पर खरा उतरेंगे। चुनाव निपट गया है जो भी चुनाव में उतरें उन सभी को लेकर व्यापारी समुदाय की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अंकुर ने कहा कि व्यापारियों की जिस भी विभाग से संबंधित समस्या होगी, उस विभाग के जरिये उसको दूर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कौम पार्टी कोई भी हो पहले हम व्यापारी हैं।

इन्होंने मनाया जश्न

चुनाव परिणाम सामने आते ही नवीन अरोड़ा अंकुर गोयल गुरदीप सिंह कालरा राजीव बंसल राहुल जैन अजय अरोड़ा अनिल आनंद अभिनव रस्तोगी तरुण खुराना प्रवीण भटनागर संजय सक्सेना कृष्ण कुमार गुप्ता निकेश पाण्डे पंकज बंसल संजीव रस्तोगी सैकड़ो व्यापारियोंने मिल खुशियां मनायीं जश्न मनाया।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *