ऋषभ में फाइनल परिणाम का वितरण व पीटीए, बच्चों के परिणाम से खुश हुए अभिभावक, बांटी गईं मिठाइयां
मेरठ। छावनी के वेस्ट एंड रोड मंदिर मार्ग स्थित ऋभष एकाडेमी में आज सत्र २०२५-२६ के फाइनल रिजल्ट अभिावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा ११ व १२ तक के सभी विद्यार्थियों तथा अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ भाग लिया। तमाम अभिभावक अपने बच्चे की प्रोग्रेस रिपोर्ट जानने को लेकर उत्साहित नजर आए। इस मौके पर विद्यलाय परिसर को आकर्षक पोस्टरों एवं बोर्डों से खूबसूरती से सजाया गया था, जिससे वातावरण उत्सवमय हो गया। प्रधानाचार्य डा. शरद त्यागी ने अच्छे अंक लाने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए आर्शीवाद व अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस मौके पर ऋषभ के अनेक विद्यार्थियों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशियों काे साझा किया। अभिभावक भी अपने बच्चों के शानदार प्रदर्शन से बेहद खुश थे। तमाम अभिभावकों ने अच्छी व शानदार पढ़ाई के लिए ऋषभ एकाडेमी का आभार जताया।
शानदार दिन रहा
यह दिन ऋषभ के लिए बहुत ही शानदार दिन रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में सभी कोऑर्डिनेटर्स का पूर्ण सहयोग रहा। इस शानदार पल के लिए विद्यालय के प्रबंधक दिनेश चंद जैन, सचिव डा. संजय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र प्रकाश जैन, प्रधानाचार्य डा. शरद त्यागी व उप प्रधानाचार्य पवन कपूर ने सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों को उनके शानदार परिणाम के लिए बधाई दी तथा नई कक्षा व आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।