ईरान में तीन को सरेआम फांसी

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

ईरानी हुकूमत के खिलाफ प्रदर्शन में थे शामिल, पिछले साल हुए थे देश व्यापी प्रदर्शन, तीन पुलिस वालों की हत्या का आरोप

नई दिल्ली/तेहरान। ईरान में देश व्यापी प्रदर्शनों के दौरान तीन पुलिस कर्मियों की हत्या के आरोप में तेहरान ने तीन लोगों को सजाए मौत दी है। उनकाे सरेआम फांसी पर लटका दिया गया है। ईरानी की धार्मिक सत्ता के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों को लडाई से पहले भी सजाए मौत दी गयी थी। ईरानी सरकार की ओर से कहा गया है कि ये तमाम लोग देश में अशांति के लिए जिम्मेदार हैं। इन्होंने ईरान के खिलाफ युद्ध किया था।

तीन पुलिस कर्मियों की हत्या

न्यायपालिका ने कहा कि ईरान ने इस साल की शुरुआत में हुई अशांति के दौरान पुलिस अधिकारियों की हत्या करने और संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल के पक्ष में अभियान चलाने के दोषी तीन लोगों को फांसी दे दी है। सजाए मौत की यह घटना लड़ाई के बीच की है।यह भी कहा गया कि जिन लोगों को फांसी दी गई, वे दो कानून प्रवर्तन कर्मियों की हत्या में शामिल थे। वहीं दूसरी ओर लड़ाई का आज बीसवां दिन है। सोशल मीडिया पोस्ट से सजाए मौत की जानकारी सरकार की ओर से दी गयी। न्यायपालिका की मिज़ान ऑनलाइन वेबसाइट ने गुरूवार को बताया, “देय [जनवरी] के दंगों में हत्या और ज़ायोनी शासन और संयुक्त राज्य अमेरिका के पक्ष में कार्रवाई करने के आरोप में दोषी ठहराए गए तीन व्यक्तियों को आज सुबह फांसी दे दी गई।”

3,117 लोग मारे गए

ईरान मेंं हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान व्यापक स्तर पर हिंसा हुई थी। इस हिंसा में 3,117 लोग मारे गए थे। अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर के अंत में शुरू हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। ईरानी सरकार ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों की तमाम अपीलों को खारिज कर दिया है। हालांकि मानवाधिकार संगठनों ने 6,872 मौतों की पुष्टि की। अभी भी 11,000 से अधिक अन्य मामलों की जांच की जा रही है। संयुक्त राष्ट्र के एक विशेष रैपोर्टियर ने कहा था कि मृतकों की संख्या 20,000 से अधिक हो सकती है। बताया गया है कि इंटरनेट पर रोक के चलते सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।

स्वीडिश नागरिक को फांसी

ईरान में एक स्वीडिश नागरिक को फांसी भी दी गयी है। यह फांसी इसी सप्ताह शुरू में दी गयी है। हालांकि ईरानी सरकार का दावा है कि जिसको फांसी दी गयी है वह इजरायल की मौसाद का एजेंट था। इसके अलावा इन दिनों ईरान में देश व्यापी गिरफ्तारियां भी की जा रही हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *