खाड़ी के तमाम देशों पर जंग के साइड इफैक्ट, ईद की खुशियों में नहीं पहले जैसी बात, जिन्होंने अपनों को खोया उनके लिए फीकी है ईद
नई दिल्ली। ईरान से अमेरिका और इजरायल की जंग समेत लेबनान में इजरायली हमले और गाजा में बारूद्ध की विभिषिका के बीच जंग के साए में दुनिया भर के मुसलमान ईद मना रहे हैं। तमाम ऐसे देश हैं जहां अब मुसलमानों को शक की नजर से देखा जा रह है। ऐसा पहले नहीं था, अब ऐसा है। आस्ट्रेलिया सरीखे कुछ देश ऐसे ही हैं। लेकिन दुनिया के मुसलमान इजरायल और अमेरिका के ईरान पर किए जा रहे हमलों की मजम्मत करते हुए ईद मन रहे हैं। ईरान और जहां जंग के साइड इफैक्ट हुए हैं वहां ईद पर क्या चल रहा होगा यह समझा जा सकता है। ईरान की बात करें तो अमेरिका और इजरायल के हमलों में करीब 18 सौ बेगुनाहों की मौत अब तक हो चुकी है।
दुनिया भर में ऐसे मनायी जा रही है ईद
अरब देशों में आज ईद मनायी जा रही है। जंग के साए में ईद कैसी मनायी जा सकती है यह समझना कोई दुश्वार नहीं। मध्य पूर्व, अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया के अन्य देशों में शुक्रवार को ईद मनाई गई। ईरान में चल रहे युद्ध ने व्यापक व्यवधान उत्पन्न किया है, जबकि खाड़ी के कुछ हिस्सों को क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ा है।
नहीं पहुंच सके अल अक्सा
यरूशलम में अल-अक्सा परिसर में ईद अल-फितर की नमाज अदा न कर पाने के कारण फिलिस्तीनी मुस्लिमों ने सड़क पर ईद की मनाज अता की। दरअसल वहां पहले ही इजरायल ने बमबारी कर दी थी। कुछ लोग वहां जमा हो रहे थे। यमन के सना में लोग ईद की नमाज के लिए जुटे। इसके अलावा सोमालिया की राजधानी मोगाडिशू में भी ईद की नमाज अता की गयी। पाकिस्तान के कराची, लाहौर इस्लामाबाद में महिलाओं ने मेहंदी लगवायी। भारत में भी ईद से पहले महिलाएं खास तैयारियां कर रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़ ने सिडनी की लेकम्बा मस्जिद का दौरा किया, जहां ईद की नमाज के दौरान इजरायल पर उनके रुख को लेकर नमाजियों के एक छोटे समूह ने उनका संक्षिप्त विरोध किया। इस्तांबुल में भी आज ही ईद की नमाज अता की गयी। वहां भी आज ही ईद मनायी जा रही है। अल्बानिया की राजधानी तिराना में स्केंडरबेग स्क्वायर पर ईद-उल-फितर की नमाज़ अता की गयी। मिस्र के काहिरा में ईद की नमाज अता करने भारी संख्या में लोग जमा हुए। गाजा में भी ईद मनायी गयी है।
भारत में अनेक कार्यक्रम
ईद के मौके पर भारत में अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं। दिल्ली की शाही जामा मस्जिद के अलावा, हैदराबाद, लखनऊ, और पश्चिम बंगल में भी ईद को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। दुनिया के बाकि मुल्कों के मुकाबले में भारत में ईद अमनो अमान के साथ मनायी जा रही है। यहां 21 मार्च को ईद मनायी जा रही है।