रूपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का आया था वीडियाे सामने, यौन उत्पीड़न के आरोपी के धो रही हैं वीडियो में पांव, महाराष्ट्र के सीएम के आदेश पर इस्तीफा

नई दिल्ली। सत्ता और सेक्स सैकेंडल वाले फर्जी बाबा अशोक खरात का पहला शिकार बनी हैं महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली। यौन शोषण में घिरे फर्जी बाबा अशोक खरात से कनेक्शन के आरोपों से घिरीं महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली को इस्तीफा देना पड़ गया। हालांकि इस्तीफे के पीछे उन्होंने कुछ निजी वजह बतायी हैं। यौन शोषण के आरोपी अशोक खरात के पांव धोते हुए रूपाली चाकणकर का एक वीडियो सामने आने के बाद उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गयी थी। तमाम महिला संगठनों ने उनके इस्तीफे के लिए सोशल मीडिया पर अभियान शुरू कर दिया था हालांकि अभी तक जो जांच हुई है उसमें रूपली और अशोक के कनेक्शन कहां तक है यह साफ नहीं हो सका है।

सीएम अशोक चव्हाण का आदेश

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर के वीडियो सामने आने और महिला संगठनों के द्वारा उनके इस्तीफे की मांग पकड़े जाने के बाद राज्य के सीएम अशोक चव्हाण ने आदेश दिया जिसके बाद रूपाली ने राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। अशोक खरात से उनका कनेक्शन होना ही इस्तीफे की मुख्य वजह बना है।

पुलिस कर रही है जांच

यौन शोषण के आरोपी अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र पुलिस की कई टीमें उसके खिलाफ सबूत एकत्र करने में जुट गयी हैं। सीएम के आदेश पर उसके खिलाफ कड़ी जांच की जा रही है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि आरोपी कोई भी उसको बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता को हर हाल में इंसाफ दिलाया जाएगा।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *