लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागीं, अमेरिका और ब्रिटेन के फौजी हैं तैनात, चार हजार किलोमीटर की दूरी तय कर सकती हैं मिसाइलें
नई दिल्ली। ईद के मौके पर ईरान ने आज अमेरिका और ब्रिटेन को बड़ी टेंशन दे दी है। अमेरिका और ब्रिटेन के एक सैन्य अड्डे डियागोगार्सिया पर दो बेलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हालांकि अच्छी बात यह रही कि मिसाइलें अपने टारगेट से चूक गईं, लेकिन इन मिसाइलों ने अमेरिका और ब्रिटेन को चिंता में डाल दिया है। ये दोनों देश जितना समझते थे, उससे ज्यादा दूरी की मिसाइलें ईरान दाग रहा है।
चार किलोमीटर की दूरी कर सकती है तय
जिन दो बेलिस्टिक मिसाइलों की बात कही जा रही है उनकी दूरी चार हजार किलोमीटर से आगे बतायी जा रही है। ईरान की इन दो बेलिस्टिक मिसाइलों ने मिडिल ईस्ट में सबसे ज्यादा टेंशन तो अमेरिका के लिए पैदा की हैं। ईरान पर लगातार किए जा रहे हमलों के बाद अमेरिका यह सोचे बैठा था कि ईरान की मिसाइल क्षमता को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है, लेकिन आज जो लंबी दूरी की बेलिस्टिक मिसाइलें दागी गयी हैं उसके बाद अमेरिका के अनुमान धरे के धरे रह गए हैं।
मित्र देशों की टेंशन
अमेरिका और ब्रिटेन के एक सैन्य अड्डे डियागोगार्सिया पर ईरान मिसाइलों के दागे जाने के बाद इजरायल समेत मिडिल ईस्ट में अमेरिका के जितने भी मित्र देश है खासतौर से कतर और कुवैत उनकी चिंता अधिक बढ़ गयी हैं। ईरान लगातार कहता रहा है कि उसने अभी लंबी दूरी की मिसाइलों का जखीरा तो निकाला ही नहीं है, लेकिन आज उसने दो मिसाइलें फायर कर साबित कर दिया कि उसके शस्त्रागार में अभी काफी मिसाइलें मौजूद हैं और इनमें बड़ी संख्या लंबी दूरी की मिसाइलों की है।